चंडीगढ़ में लाल डोरे से बाहर बने मकानों के पानी कनेक्शन होंगे रेगुलर, लोगों ने अरुण सूद का जताया आभार

नगर निगम की सदन की बैठक में दो प्रस्ताव पास किए गए हैं। शहर में बढ़े पानी के दाम को कम करने और गांवों में लाल डोरे का बाहर बने मकानों के पानी कनेक्शन रेगुलर करने के प्रस्ताव को पास करने पर लोगों ने अरुण सूद का आभार जताया है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 11:25 AM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 11:25 AM (IST)
चंडीगढ़ में लाल डोरे से बाहर बने मकानों के पानी कनेक्शन होंगे रेगुलर, लोगों ने अरुण सूद का जताया आभार
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के गांवों के सरपंचों, पंचों और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद को मिला। जिन्होंने पानी के बढ़े दामों को कम करने और 23 गांवों में लाल डोरे के बाहर बने मकानों के पानी कनेक्शनों को रेगुलर करने प्रस्ताव को पास करवाने के लिए आभार जताया। 

हाल ही में हुई सदन की बैठक उक्त दोनों प्रस्ताव पास किए गए हैं। हालांकि पानी के रेट कम करने के प्रस्ताव पर प्रशासन की मंजूरी बाकी है। लाल डोरे के बाहर इस समय तीन हजार पानी के कनेक्शन हैं जिन्हें अवैध माना जाता है। सदन की बैठक में इस प्रस्ताव के पास होने से वह रेगुलर हो जाएंगे। पार्टी कार्यालय हुए इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला नंबर पांच के जिला अध्यक्ष नरेश पांचाल के साथ प्रदेश सचिव हुकुमचंद, किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दीदार सिंह, पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर शर्मा, सरपंच कुलविंदर, गुरप्रीत सिंह और सरपंच सुरेंद्र सिंह सरपंच मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा के जिला नंबर 5 के प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष नरेश पांचाल ने बताया कि पिछले काफी वर्षों से चंडीगढ़ में शामिल सभी गांव और चंडीगढ़ की जनता में पानी की बढ़ी हुई दरों को लेकर काफी रोष था। इस विषय को लेकर भाजपा चंडीगढ़ के जिला नंबर 5 के सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद से मिले और निवेदन किया कि पानी की बढ़ी हुई दरों को कम करवाया जाए। पानी के बढ़े हुए रेट जो कि तकरीबन 300 फीसद और सीवरेज रेट 30 फीसद तक बढ़ा दिया था, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष था। 

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ नगर निगम मेयर और सभी पार्षदों से बात करके पानी की बढ़ी हुई दरों को कम करने का एजेंडा पास करवाया, जिससे सीवरेज से 30% से घटकर पांच प्रतिशत तक कम हुआ और पानी की बढ़ी हुई दरों में भी काफी कमी हुई है। 23 गांवों में लाल डोरे के बाहर पानी के कनेक्शनों को नियमित किए जाने और नए पानी के कनेक्शन दिए जाने से लोग खुश हैं। 

chat bot
आपका साथी