चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक आजः मीटिंग में तय होगा शहर के विकास पर कितनी राशि होगी खर्च

चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक आज हो रही है। बैठक में शहर के विकास के लिए खर्च होने वाला बजट तय किया जाएगा। नगर निगम की ओर से 1627 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 12:29 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 12:29 PM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक आजः मीटिंग में तय होगा शहर के विकास पर कितनी राशि होगी खर्च
चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक में मौजूद अधिकारी व पार्षद।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर के बजट पर नगर निगम की आज विशेष सदन की बैठक बुलाई गई है। इसमें पता चलेगा कि नए वित्तीय सत्र के लिए शहर के विकास के लिए कितना खर्च होगा। हालांकि 1627 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। हालांकि सभी पार्षदों और अधिकारियों को पता है कि इतनी राशि का जुगाड़ नगर निगम के पास नहीं है, लेकिन सिर्फ आंकड़ों को ज्यादा करके बजट पास किया जा रहा है। पहली बार इतनी ज्यादा राशि का बजट पास किया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने नगर निगम को 502 करोड़ रुपये का बजट तय कर दिया है। लेकिन हकीकत में इनमें से 480 करोड़ रुपये नगर निगम के कर्मचारियों और जरूरी सेवाओं पर ही खर्च हो जाएंगे। ऐसे में नगर निगम को शहर के विकास के लिए केंद्र सरकार से सिर्फ 27 करोड़ ही मिले हैं। 

यह भाजपा को भी पता है कि यह सिर्फ आंकड़े का बजट है। सिर्फ कागजों में ही बजट बढ़ाकर पास किया जा रहा है। वास्तविकता से परे होने पर कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाया है। सदन की बैठक में वास्तविकता से परे बजट होने को लेकर कांग्रेस पार्षद सवाल भी खड़े करेंगे। कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि बाकी राशि कहां से आएगी इसकी भी जानकारी बजट में होनी चाहिए। कैंथ का कहना है कि जो बैठक बुलाई जा रही है उसका कोई फायदा नहीं है। अपनी आय और मिलने वाली ग्रांट के आधार पर ही बजट तैयार होना चाहिए। पिछले साल भी ऐसे ही बजट पास करने पर प्रशासन ने आपत्ति जताई थी। मेयर रविकांत शर्मा का कहना है कि पूरा साल वित्तीय संकट नहीं आने दिया जाएगा। विकास की गति चलती रहेगी।

chat bot
आपका साथी