किरण खेर ने PGI Chandigarh को वेंटिलेटर खरीद के लिए सासंद निधि से दिए एक करोड़, कांग्रेस पार्षद ने कर दी ये डिमांड

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने पीजीइ में बढ़ते मरीजों की संख्या और वेटिंलेटर की कमी को पूरा करने के लिए सांसद नीधि से एक करोड़ की राशि दी है। इस पर चंडीगढ़ कांग्रेस पार्षदों ने सवाल खड़े कर और ही डिमांड कर दी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 10:36 AM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 10:36 AM (IST)
किरण खेर ने PGI Chandigarh को वेंटिलेटर खरीद के लिए सासंद निधि से दिए एक करोड़, कांग्रेस पार्षद ने कर दी ये डिमांड
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर (Chandigarh MP Kiran Kher) ने पीजीआइ (PGI Chandigarh) को वेंटिलेटर खरीदने के लिए एक करोड़ की राशि अपने सांसद निधि कोष से दी है। इस पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि सांसद इन दिनों मुंबई में है और बीमार होने के चलते इलाज करवा रही हैं।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता सतीश कैंथ का कहना है कि वह सांसद निधि कोष से राहत कार्यों के लिए राशि देने के खिलाफ नहीं है, लेकिन वह चाहते हैं यह सुविधा वार्ड पार्षदों को भी दी जाए। पार्षद भी जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं और इस समय सभी पार्षद विकास कार्यों से ज्यादा लाेगों को कोरोना से बचाना चाहते हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रशासन को पार्षदों के वार्ड डेवलपमेंट फंड से खर्चा कर लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क और सेनिटाइजर खरीदने की मंजूरी देनी चाहिए। जिन गरीब लोगों के काम छूट गए हैं पार्षदों को वार्ड फंड से उन्हें राशन देने की भी सुविधा देनी चाहिए।

इस समय नगर निगम के दूसरे पार्षद भी इस तरह की मांग कर रहे हैं। जिनमें भाजपा के पार्षद भी शामिल हैं। पिछले साल सदन की बैठक में भी यह मामला उठा था लेकिन अधिकारियों ने कहा कि ऐसा नहीं किया जा सकता। हर पार्षद को 80 लाख रुपये हर साल वार्ड डेवलमेंट फंड के तौर पर मिलते हैं। कांग्रेस पार्षद शीला फूल सिंह का कहना है कि पार्षदों को वार्ड फंड से कोरोना से बचाव के काम करने के लिए खर्चा करने की मंजूरी दी जाए। इस मुश्किल की घड़ी के लिए प्रशासन को नियमों में बदलाव करना चाहिए। कैंथ का कहना है कि सांसद निधि कोष भी सरकारी है और पार्षदों का वार्ड डेवलपमेंट फंड भी सरकारी है।    

मंगलवार को लिखा डीसी को पत्र

पिछले साल भी सांसद ने जीएमसीएच-32 में वेंटिलेटर्स खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये दिए थे। मंगलवार को चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ को लिखे पत्र में खेर ने कहा है कि इस कार्य को बहुत जरूरी माना जाए। सांसद विकास निधि से पहले जिन कार्यों की सिफारिश की गई है, उनको फिलहाल फंड जारी न किया जाए। लेकिन पीजीआइ को वेंटिलेटर्स खरीदने के लिए एक करोड़ की राशि दे दी जाए। देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से गुजर रहा है, इसलिए उनके सांसद विकास निधि से जारी होने वाले सभी तरह के फंड पीजीआइ में वेंटिलेटर्स की खरीद के लिए दिए जाएं।

सांसद को शहर की चिंताः कैलाश जैन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने कहा है  कि भाजपा सांसद किरण खेर के उक्त कदम से पता चलता है कि उन्हें शहरवासियों की कितनी चिंता है और खुद बीमार होते हुए भी शहर में चल रही गतिविधियों से जुड़ी हुई है व अपने लोगो के प्रति संवेदनशील है।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद महामंत्री रामवीर भट्टी व चंद्रशेखर ने सांसद किरण खेर के इस कदम का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी