Chandigarh MC House Meeting: नई कमिश्नर की पहली सदन की बैठक में खूब होगा हंगामा, कांग्रेस ने टाला प्रदर्शन

Chandigarh MC House Meeting चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक 31 अगस्त को होगी। वहीं नई नगर निगम की नई कमिश्रर आनंदिता मित्रा की यह पहली बैठक है। मंगलवार को होने वाली यह बैठक हंगामेदार होने वाली है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 10:27 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 10:27 AM (IST)
Chandigarh MC House Meeting: नई कमिश्नर की पहली सदन की बैठक में खूब होगा हंगामा, कांग्रेस ने टाला प्रदर्शन
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक 31 अगस्त को होगी। वहीं, नई नगर निगम कमिश्रर आनंदिता मित्रा की यह पहली बैठक है। बैठक में 176 कर्मचारियों का ठेका बढ़ाने का प्रस्ताव आ रहा है। इसके साथ ही 25 नए कर्मचारियों को भर्ती किया जाएगा। यह कमिश्नर आनंदिता मित्रा की पहली सदन की बैठक है, जिसमें कांग्रेस ने हंगामा करने की रणनीति बनाई है। जबकि भाजपा के पार्षद भी कांग्रेस को अलग अलग मुद्दों पर घेरेंगे। कमिश्नर इस बैठक में सभी पार्षदों से परिचय पहचान भी करेंगी।

नगर निगम के अनुसार जिस कंपनी ने 176 कर्मचारियों को निगम में कांट्रेक्ट पर रखा है उस कंपनी का ठेका खत्म हो गया है। ऐसे में नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया होगी। अनुबंध के अनुसार एक कम्युनिकेशन मैनेजर, इवेंट मैनेजर, आइ मैनेजर, फोटोग्राफर, क्लीनर, टेलीफोन आपरेटर, 2 अकाउंटेंट, 58 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 18 चालक, 37 सहायक, 55 बेलदार के पद हैं। इन पदों पर 3 से छह माह के लिए कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। समय सीमा खत्म होने के बाद अब नगर निगम इसका अनुबंध बढ़ाने के लिए एजेंडा लेकर आ रहा है।

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि 25 और भी अनुबंध कर्मचारियों की आवश्यकता है। सदन की सहमति के बाद इस पर आगे काम होगा। वहीं पब्लिक हेल्थ के सभी डिवीजनों में अब डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की तैयारी है। सब डिवीजन नंबर 8, 9, 14, 15 और 20 में केवल डिजिटल भुगतान ही स्वीकार होंगे। अब पानी के मीटर का शुल्क, लेबर शुल्क, पानी के मीटर के टेस्टिंग फीस, कनेक्शन जुड़वाने और कटवाने, निर्माण कार्य शुल्क के लिए

यूपीआइ, भीम या अन्य एप से भुगतान करना होगा। इस सदन की बैठक में सेक्टर-10ए में जस्टिस हाउसिस के पास नई ग्रीन बेल्ट बनाने का प्रस्ताव भी पास होने के लिए आ रहा है। सेक्टर-39 के वाटर वकर्स में सोलर पावर प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आ रहा है। इसके साथ ही पार्षद विनोद अग्रवाल द्वारा पूछे गए सवालों के जवाबों पर भी चर्चा होगी।

निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन नहीं करेंगे कांग्रेसी

इस बैठक में कांग्रेस के पार्षद राजनीति चमकाते हुए मेयर को घेरेंगे। पहले कांग्रेस ने नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के अस्वस्थ होने के कारण अब प्रदर्शन टाल दिया गया है। पार्टी की ओर से अब पार्षदों को ही जोरो शोरों से मामले उठाते हुए भाजपा को घेरने की जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी