चंडीगढ़ में अपने 10वें पड़ाव पर होगी चंडीगढ़ कायस्थ सभा की राष्ट्रीय स्तरीय आनलाइन संगीत प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में पंजाब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कायस्थ परिवार के बाल प्रतिभाओं को अपने गायकी का हुनर दिखाने का मौका आनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म पर मिलेगा। यह प्रतियोगिता बिल्कुल निःशुल्क है। इस प्रतियोगिता में 25 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकते है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 08:07 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 08:07 AM (IST)
चंडीगढ़ में अपने 10वें पड़ाव पर होगी चंडीगढ़ कायस्थ सभा की राष्ट्रीय स्तरीय आनलाइन संगीत प्रतियोगिता
प्रतिभागियों को अपनी गायकी का तीन मिनट का वीडियो बनाकर स्टेट कोऑर्डिनेटर मनीष निगम को वाट्सएप नंबर पर भेजना है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ कायस्थ सभा और नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से कायस्थ परिवार के बाल प्रतिभाओं के बीच राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन गीत - संगीत प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। जानकारी देते हुए सभा के मीडिया प्रभारी संजीव ने बताया कि सफलता पूर्वक राष्ट्रीय स्तर पर एक-एक राज्य में प्रतियोगिता हो रही है। शहर में यह अपने 10वें पड़ाव पर होने जा रही है।

इसमें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कायस्थ परिवार के बाल प्रतिभाओं को अपने गायकी का हुनर दिखाने का मौका आनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म पर मिलेगा। यह प्रतियोगिता बिल्कुल निःशुल्क है। इस प्रतियोगिता में 25 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकते है। इसके लिए प्रतिभागियों को अपनी गायकी का तीन मिनट का वीडियो बनाकर स्टेट कोऑर्डिनेटर मनीष निगम को वाट्सएप नंबर पर भेजना है। कार्यक्रम का आनलाइन प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा।

संगीत के साथ-साथ समाज से जोड़ने का प्रयास


सभा के स्टेट कोऑर्डिनेटर मनीष ने कहा कि हमारा प्रयास बच्चों को संगीत के साथ आम समाज से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग संस्कृति है, जिसके बारे में जानकारी होना बहुत ज्यादा जरूरी है । संगीत प्रयोगयोगिता में हम हर भाषा और संस्कृति के गीत को मंजूर करेंगे और अलग-अलग पैरामीटर पर जांचते हुए प्रतियोगिता का फैसला देंगे। मनीष ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जहां मनोरंजन करती हैं, वहीं पर समाज के दूसरे वर्गों के बारे में जाने का मौका भी देती हैं जो कि एक बेहतरीन कदम है। इसमें शहर के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी