सिटको के रेस्टोरेंट को नहीं मिल रहा खरीदार, चंडीगढ़ की प्राइम लोकेशन में बने इस रेस्टोरेंट के आप बन सकते हैं मालिक

चंडीगढ़ की प्राइम लोकेशन पर बने सिटको के इस रेस्टोरेंट के लिए ई टेंडर निकाला गया है। सिटको रेस्टोरेंट को लाइसेंस बेस पर आवंटित करेगा। 1825 दिनों के लिए यह आवंटित किया जाएगा। इसके लिए बिड कल खोली जाएगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 12:40 PM (IST)
सिटको के रेस्टोरेंट को नहीं मिल रहा खरीदार, चंडीगढ़ की प्राइम लोकेशन में बने इस रेस्टोरेंट के आप बन सकते हैं मालिक
इस रेस्टोरेंट में लीकर सर्व करने की मंजूरी भी रहेगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड सिटको (CITCO) को भी कोविड की मार झेलनी पड़ रही है। पहले से घाटे के जाल में फंसी सिटको पर बोझ और बढ़ रहा है। पेट्रोल पंप ही सिटको के लिए सबसे मुनाफे का सौदा सिद्ध हो रहे हैं। बाकी जगह नुकसान हो रहा है। सिटको के रेस्टोरेंट लंबे समय से खाली पड़े हैं। इन्हें कोई चलाने को तैयार नहीं है। इनका रेंट नहीं मिलने से सिटको को नुकसान हो रहा है। शहर की सबसे प्राइम लोकेशन पर स्थित सिटको के ऐसे ही रेस्टोरेंट को कोई भी चलाने के लिए नहीं मिल रहा है। इसी वजह से टेंडर को दोबारा से जारी किया गया है।

सब सिटी सेंटर सेक्टर-34 स्थित ड्रॉप इन रेस्टोरेंट को रेंट पर देने के लिए ई-टेंडर जारी किया है। सेंट्रली एयर कंडीशंड मल्टी कुजिन रेस्टोरेंट में शराब सर्व करने की मंजूरी भी रहेगी। सिटको लाइसेंस बेस पर इसे आवंटित करेगा। सिटको ने 75 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। 1825 दिनों के लिए यह आवंटित किया जाएगा। 27 जनवरी यानी आज शाम पांच बजे तक इसके लिए कोई भी बिड दे सकता है। 28 जनवरी को बिड खुलेगी जिसकी बिड सबसे अधिक होगी उसे यह रेस्टोरेंट लाइसेंस बेस पर दिया जाएगा। इससे पहले 2021 में भी इस रेस्टोरेंट के लिए टेंडर आवंटित किया गया था। लेकिन किसी कंपनी ने इसमें रूचि नहीं दिखाई। अब भी लाइसेंस फीस प्रति माह करीब सवा लाख रुपये ही रहेगी। जीएसटी अलग से जुड़ेगा। बिड करने के लिए 50 हजार रुपये की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट करनी होगी।

कोचिंग सेंटर और स्टूडेंट्स के सहारे चलता था रेस्टोरेंट

सेक्टर-34 सब सिटी सेंटर विभिन्न एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का हब है। यहां सैकड़ों स्टूडेंट्स कोचिंग के लिए आते हैं। लेकिन कोरोना की वजह से कोचिंग इंस्टीट्यूट पर क्लासेज नहीं लग रही। केवल ऑनलाइन कोचिंग को ही मंजूरी है। इस वजह से वर्ष 2021 में भी कोविड की दूसरी लहर होने से इसे लाइसेंस बेस पर लेने में किसी ने रूचि नहीं दिखाई। इस बार भी हो सकता है इसको कोई लेने वाला न मिला। कोरोना की तीसरी लहर की वजह से अभी भी कोचिंग इंस्टीट्यूट नहीं चल रहे।

chat bot
आपका साथी