हाथरस कांडः चंडीगढ़ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, मांगा सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा

चंडीगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस ड्डूमाजरा एनएसयूआई ने सेक्टर-15 एससी सेल की ओर से सेक्टर-24 और युवा कांग्रेस की ओर से रामदरबार में दलित बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा शामिल हुए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 07:57 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 07:57 PM (IST)
हाथरस कांडः चंडीगढ़ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, मांगा सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा
चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की बेटी के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

चंडीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती की दुष्कर्म के बाद रीढ़ की हड्डी तोड़ने और जुबान काटने के बाद निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को चंडीगढ़ कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला और न्याय की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की बेटी के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना पर गहरा दुख जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि यूपी में अपराधी बेलागम हो गए हैं। देश में अपराधों में यूपी शीर्ष पर है। बेटियों के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा के राज में आज देश की बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित है।

ब्लॉक कांग्रेस ड्डूमाजरा, एनएसयूआई ने सेक्टर-15, एससी सेल की ओर से सेक्टर-24 और युवा कांग्रेस की ओर से रामदरबार में दलित बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा शामिल हुए। छाबड़ा ने कहा कि भारत की एक बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी जाती है। तथ्य दबाए जाते हैं और अंत में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया जाता है। यह अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है। रात को परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन हाथरस की पीड़िता का यूपी प्रशासन ने जबरन अंतिम संस्कार कर डाला।

उन्होंने कहा कि जब वह जीवित थी तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। जब उस पर हमला हुआ सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अत्याचार रोका नहीं, बल्कि एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दुगना अत्याचार किया। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है, ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए।

युवा कांग्रेस ने कहा, अत्याचार के लिए योगी सरकार जिम्मेदार

चंडीगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा की जवाबदेही योगी सरकार की बनती है। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। पिछड़े, दलित वंचित वर्गों के साथ जुल्म और अन्याय बढ़ता जा रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी