कैप्टन अमरिंदर सिंह का पत्थरी का अॉपरेशन सफल

किडनी में पत्थरी की वजह से परेशान चल रहे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का सोमवार सुबह पीजीआइ के डॉक्टरों ने सफल अॉपरेशन किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 03:58 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 03:58 PM (IST)
कैप्टन अमरिंदर सिंह का पत्थरी का अॉपरेशन सफल
कैप्टन अमरिंदर सिंह का पत्थरी का अॉपरेशन सफल

जेएनएन, चंडीगढ़। किडनी में पत्थरी की वजह से परेशान चल रहे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का सोमवार सुबह पीजीआइ के डॉक्टरों ने सफल अॉपरेशन किया। यह अॉपरेशन करीब 40 मिनट तक चला। मुख्यमंत्री ठीक हैं और मंगलवार तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

डॉक्टरों के अनुसार पत्थरी के कारण मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से तकलीफ में थे। इसकी वजह से पहले भी वह दो बार पीजीआइ में भर्ती हुए थे। मुख्यमंत्री की तकलीफ को देखते हुए ही डॉक्टरों ने पत्थरी को तुरंत हटाने का फैसला किया था। डॉक्टरों की टीम द्वारा सोमवार सुबह किया गया यह साधारण ऑपरेशन लगभग 40 मिनट तक चला।
डॉक्टरों ने बताया कि यह एक साधारण ऑपरेशन था और मुख्यमंत्री अगले कुछ दिनों तक ठीक होकर कामकाज शुरू कर देंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी