कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- सीमा पर सैनिकों को आत्मरक्षा लिए गोली चलाने की आज्ञा दे सरकार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिकों को आत्मरक्षा व राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए गोली चलाने के आदेश होने चाहिए।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 09:58 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 09:58 AM (IST)
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- सीमा पर सैनिकों को आत्मरक्षा लिए गोली चलाने की आज्ञा दे सरकार
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- सीमा पर सैनिकों को आत्मरक्षा लिए गोली चलाने की आज्ञा दे सरकार

जेएनएन, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुझाव दिया है कि भारत सरकार को अपनी नीति में बदलाव करना चाहिए। सीमा पर तैनात सैनिकों को आत्मरक्षा व राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए गोली चलाने के आदेश होने चाहिए। कैप्टन फेसबुक लाइव पर लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह इस पक्ष में नहीं हैंं कि वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर सैनिकों को बिना हथियार भेजा जाए। यदि वह हमारे एक सैनिक को मारे तो हमें उनके पांच को मारना चाहिए। सैनिकों को बिना हथियार भेजना बिल्कुल गलत है। जब उनकी एलएसी पर पोस्टिंग थी तो वह और उनके सैनिक पेट्रोलिंग पर जाते समय हथियार लेकर जाते थे। वह दो साल तक एलएसी पर तैनात रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम परमाणु युग में रह रहे हैं और हम अपने साथ डंडे लेकर चल रहे हैं और डंडों से ही पीटे जा रहे हैं। हमारे सैनिक चीन की पत्थरबाजी और लाठियों के हमले में शहीद हुए जिस पर इतने सहज तरीके से यकीन नहीं किया जा सकता।

गलवन घाटी में पंजाब के चार सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हालांकि, फौज के जवान होने के नाते हम गोली खाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कैप्टन ने कहा कि शहीदों के वारिसों के मुआवजे को 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख करने के साथ-साथ सरकार ने शहीदों के नाम पर स्कूल का नाम रखने का फैसला किया है। अब तक दो सैनिकों के परिवारों के सदस्यों से बातचीत कर चुके हैं।

पन्नू के एजेंडे को कामयाब नहीं होने देंगे

सिख्स फॉर जस्टिस के वकील गुरपतवंत सिंह पन्नू के चीन को समर्थन देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह न सिर्फ भारत में अलगाववाद और आतंकवाद को प्रचारित कर रहा है, बल्कि इसे उत्साहित करने में सक्रिय भूमिका भी निभा रहा है। हम उसके विभाजन कारी एजेंडे को वह कामयाब नहीं होने देंगे।

ज्यादा पैसा वसूलने से बाज आएं अस्पताल

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जो भी प्राइवेट अस्पताल निश्चित मात्रा से ज्यादा पैसा ले रहे हैं, वह ऐसा करने से बाज आएं अन्यथा उनके अस्पतालों को बंद कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी