सभी मंत्रियों के विभागों में होगा फेरबदल

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सभी मंत्रियों में विभागो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Apr 2018 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 09:06 PM (IST)
सभी मंत्रियों के विभागों में होगा फेरबदल
सभी मंत्रियों के विभागों में होगा फेरबदल

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सभी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा रविवार को किया जाएगा। सभी मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों को वरिष्ठता के अनुसार महकमा मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि विभागों के बंटवारे की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। ये विभाग मिल सकते हैं

-सुखविंदर सिंह सरकारिया: रेवेन्यू और पावर

-सुखजिंदर सिंह रंधावा: सहकारिता व जेल

-भारत भूषण आशु: फूड एंड सप्लाई

-राणा गुरमीत सिंह सोढी: यूथ एंड स्पो‌र्ट्स

-बलबीर सिंह सिद्धू: ट्रांसपोर्ट

-ओम प्रकाश सोनी: अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग

-गुरप्रीत कांगड़: सिंचाई

-विजय इंद्र सिंगला: पीडब्लूडी

-सुंदर शाम अरोड़ा: स्कूल एजुकेशन

इनके विभाग बदल सकते हैं

-तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा: वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग लेकर उन्हें एनिमल हसबेंडरी विभाग दिया जा सकता है।

-चरनजीत सिंह चन्नी: उनके पुराने महकमे तकनीकी शिक्षा के अलावा उच्च शिक्षा भी दिया जा सकता है।

-अरुणा चौधरी: सामाजिक सुरक्षा एवं महिला व बाल विकास आदि दिए जाने की संभावना है। मुझे एग्रीकल्चर पसंद: कैप्टन

जब सीएम से पूछा गया कि वह अपने पास कौन सा महकमा रखेंगे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें एग्रीकल्चर और एनिमल हसबेंडरी पसंद है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वह यह महकमे भी दूसरे मंत्रियों को दे सकते हैं।

chat bot
आपका साथी