भाजपा ने कारगिल युद्ध के शहीद जवानों की कुर्बानी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की

लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध को जब याद करते हैं तो उनके सामने 21 वर्ष पहले के दृश्य आ जाते हैं। वो ऐसा युद्ध था जो विश्व में सबसे ऊंचे स्थान पर लड़ा गया होगा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 04:02 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 04:02 PM (IST)
भाजपा ने कारगिल युद्ध के शहीद जवानों की कुर्बानी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की
भाजपा ने कारगिल युद्ध के शहीद जवानों की कुर्बानी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़, जेएनएन। कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर सपूतों की कुर्बानी को याद करने और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। वर्चुअल रैली को सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने संबोधित किया। इस रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, सांसद किरण खेर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन, उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महापौर राजबाला मलिक, वरिष्ठ नेता रघुबीर लाल अरोड़ा सहित पार्टी के पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के संयोजकों सहित सैकड़ों लोगों ने वेबेक्स, फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से जुड़ कर वक्ता को सुना।

इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानो की याद में एक मिनट का मौन व्रत रखा गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध को जब वो याद करते हैं तो उनके सामने 21 वर्ष पहले के दृश्य ताजा हो जाते हैं। वो ऐसा युद्ध था जो शायद विश्व के इतिहास में इतने ऊंचे स्थान पर पहली बार लड़ा गया था और ऐसा युद्ध था जहां दुश्मन चोटी पर बैठ कर हमारी सेना के ऊपर आसानी से प्रहार कर रहा था। इस युद्ध में हमारे सेना के युवा अफसर और जवान शहीद हुए। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध से पहले हमारे देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने की कोशिश की, परन्तु पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी रही।

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के मौके पर समस्या समाधान टीम के सदस्यों ने सेक्टर -3 स्थित बोगनविला गार्डन में बने वार मेमोरियल पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और और उनकी याद में पौधे लगाए। इस मौके पर समस्या समाधान टीम चंडीगढ़ के अध्यक्ष एके सूद ने बताया कि हम सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित इसलिए बैठे हुए हैं क्योंकि हमारे सैनिक देश की सीमाओं पर तैनात है। इन शहीदों ने हमारे लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए, इसलिए हम उनकी शहादत को कभी भी नहीं भूल सकते हैं।

शहीदों की याद में लगाए पौधे

टीम के सदस्य रमेश ठाकुर ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर हमारे हर एक सदस्य ने सैनिक भाइयों की याद में एक-एक पौधा लगाया है, जो हमें सैनिक भाइयों की याद दिलाता रहेगा। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार सैनिक भाई हमारी सुरक्षा के लिए सरहद पर तैनात रहते हैं और हमारी रक्षा करते है, ठीक उसी प्रकार यह पौधे हमें अच्छा व स्वस्थ वातावरण देकर हमारी सुरक्षा करते हैं। इस मौके पर वीकेंड रनर के गगनदीप सिंह, ओंकार सैनी, राहुल, मनोज शुक्ला, प्रवीण सिंह, मुकेश मिश्रा, शक्ति श्रीवास्तव, शिव चरण, गुरदेव  सिंह, गीता, रवि, नवनीत, राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी