Mayor Election : राजबाला के जरिये भाजपा की दिल्ली के जाट वोटरों पर भी नजर Chandigarh News

राजबाला मलिक दूसरी बार मेयर बनने की तैयारी कर रही हैं। भाजपा के पास इस चुनाव के लिए कुल 22 वोट हैं। जबकि कांग्रेस के पांच पार्षद हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 10:20 AM (IST)
Mayor Election  : राजबाला के जरिये भाजपा की दिल्ली के जाट वोटरों पर भी नजर Chandigarh News
Mayor Election : राजबाला के जरिये भाजपा की दिल्ली के जाट वोटरों पर भी नजर Chandigarh News

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]।  दिल्ली के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी भाजपा ने चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद का उम्मीदवार राजबाला मलिक को बनाया है, क्योंकि दिल्ली की 12 विधानसभा सीटों पर जाट समुदाय का प्रभाव है। राजबाला मलिक का संबंध जाट समुदाय से है, जो कि मूल रूप से हरियाणा की निवासी हैं। ऐसे में पार्टी राजबाला मलिक को उम्मीदवार बनाने का फायदा दिल्ली की जाट बहुल सीटों पर लेना चाहती है। राजबाला मलिक को दिल्ली की इन 12 सीटों पर प्रचार भी जिम्मेदारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले दस जनवरी को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद का चुनाव होना है। राजबाला मलिक दूसरी बार मेयर बनने की तैयारी कर रही हैं। भाजपा के पास इस चुनाव के लिए कुल 22 वोट हैं। जबकि कांग्रेस के पांच पार्षद हैं। चुनाव जीतने के लिए 14 वोट की जरूरत है। ऐसे में भाजपा को पूरी उम्मीद है कि राजबाला मलिक ही मेयर बनेंगी। मलिक को उम्मीदवार बनाने में हरियाणा की जाट लॉबी ने काफी प्रयास किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का जननायक पार्टी के साथ गठबंधन हो सकता है और जाट बहुल वाली सीटें जजपा को दी जा सकती हैं। भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार राजबाला मलिक का कहना है कि पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जहां पर भी उनकी ड्यूटी लगाएगी वह वहां पर जाएगी।

दिल्ली के चुनाव में भाजपा के नेताओं को भी मिलेगी जिम्मेदारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में चंडीगढ़ के भाजपा के नेताओं को भी प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा के चंडीगढ़ अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर सहित भाजपा के पार्षद चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली जाएंगे। मेयर चुनाव के बाद दिल्ली चुनाव के लिए जाने वाले नेताओं की सूची हाईकमान की ओर से आ जाएगी। दिल्ली की इन सीटों पर है जाट वोटरों का प्रभाव दिल्ली की नजफगढ़, मुंडका, बवाना, नरेला, बिजवासन, मटियाला, पालम, महिपालपुर, महरौली, नांगलोई, बदरपुर, देवली और चकरपुर सीटें ऐसी हैं, जहां पर जाट वोटर अधिक हैं।

शहर की उत्तराखंड से जुड़ी संस्थाएं नाराज 

हीरा नेगी को मेयर पद का उम्मीदवार न बनाने पर शहर की उत्तराखंड से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारी भाजपा से नाराज हैं। इन संस्थाओं ने भाजपा पर हीरा नेगी को मेयर का उम्मीदवार बनाने का दबाव बनाया था, लेकिन पार्टी ने इस पर विचार नहीं किया। जबकि कांग्रेस ने गुरबख्श रावत को मेयर पद का उम्मीदवार बनाकर शहर में रहने वाले उत्तराखंड के रहने वाले लोगों को लुभाने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने सीनियर डिप्टी मेयर का उम्मीदवार रवि शर्मा को बनाया है, जोकि हिमाचल के मूल निवासी हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी