बड़े प्लॉट को छोटा कर आईटी कंपनियों को किया जाएगा अलॉट

जागरण संवाददाता चंडीगढ़ चंडीगढ़ को आइटी क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jul 2019 06:28 AM (IST)
बड़े प्लॉट को छोटा कर आईटी कंपनियों को किया जाएगा अलॉट
बड़े प्लॉट को छोटा कर आईटी कंपनियों को किया जाएगा अलॉट

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ को आइटी क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए नई मल्टी सेक्टर स्टार्टअप पॉलिसी बनाई जाएगी। यह पॉलिसी नए टैलेंट को मौका तो देगी ही, साथ में आइटी कंपनियों के लिए भी सहायक होगी। पॉलिसी आइटी क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने के अलावा शहर में एक स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने में भी सहायक होगी। यह फैसला वीरवार को यूटी गेस्ट हाउस में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ आइटी कंपनियों के प्रतिनिधियों और इंड्रस्टियलिस्ट के साथ आयोजित मीटिग में लिया गया। आइटी पार्क में नई कंपनियों को लाने के लिए बड़े प्लॉट को छोटे कर अलॉट किया जाएगा। विप्रो जैसी कई कंपनियां जमीन सरेंडर कर गई थी। ऐसी कई कंपनियों के पास लगभग 30 एकड़ जमीन थी। अब इसको छोटे टुकड़ों में बांटकर अलॉट किया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट और फूड वेंडर्स के मामले पर भी विचार हो रहा है। अधिकारियों ने मीटिग में यह जानकारी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को दी। अधिकारियों ने बताया कि आइटी पार्क में शहर का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाने की जानकारी भी दी गई। जिसमें बड़ी कांफ्रेंस और कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। सीएचबी की जमीन पर यह सेंटर डेवलप होगा। चंडीगढ़ प्रशासन और आइटी इंडस्ट्री के बीच एक सक्रिय और लंबे समय तक चलने वाला सहयोग होना चाहिए। जिससे चंडीगढ़ निवासियों की समस्याओं का सुलझाते हुए शहर को देश में सर्व सर्वश्रेष्ठ के रूप में स्थापित किया जा सके। आइटी कंपनियों के प्रतिनिधयों ने अपनी प्रेजेंटशन दी। जिसमें आइटी कंपनियों ने आइओटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉक-चेन और बिग डेटा की नवीनतम तकनीकों पर आधारित प्रोजेक्टस पर अपने अनुभव साझा किए। चंडीगढ़ इनोवेशन सेंटर होगा डेवलप

शहर में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ इनोवेशन सेंटर को डेवलप किया जाएगा। यह नए आइडिया को क्रिएट करने और इंट्रेक्ट करने के लिए प्लेटफार्म होगा। जिससे लोगों को एक ऐसी जगह मिलेगी जहां वह नए आइडिया पर काम कर सकेंगे। इसमें इंटरनेट प्लग इन की सुविधा होगी। इसके लिए प्रशासन ने आइटी इंडस्ट्री से टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस मांगे हैं। इसके अलावा हेल्थ, ट्रैफिक मैनेजमेंट, एजुकेशन, सोशल वेलफेयर और पुलिसिग सेक्टर में भी इंडस्ट्री से उनके तकनीकी अनुभव और नए आइडिया साझा करने की इच्छा भी जताई।

chat bot
आपका साथी