अरुण सूद ने भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन Chandigarh News

वीरवार शाम भाजपा नेता अरुण सूद ने चंडीगढ़ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। पार्टी में उनके नाम पर पहले ही एक राय बनाने की कोशिश की जा रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 07:32 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jan 2020 07:32 PM (IST)
अरुण सूद ने भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन Chandigarh News
अरुण सूद ने भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। अरुण सूद का चंडीगढ़ भाजपा का नया अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है क्योंकि वीरवार को उनके खिलाफ किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि अध्यक्ष के तौर उनके नाम की विधिवत घोषणा शुक्रवार दोपहर 12 बजे की जाएगी। पूर्व मेयर अरुण सूद ने वीरवार शाम 4 बजे पार्टी कार्यालय पहुंच कर नामांकन के चार सेट भरे। इसमें 39 डेलीगेट्स के हस्ताक्षर थे। चुनाव करवाने के लिए हाईकमान की ओर से राष्ट्रीय सचिव वाई सत्यकुमार को भेजा गया है।

इससे पहले अरुण सूद ने वीरवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के लिए चार सेट भरे हैं। इस चुनाव के लिए सांसद किरण खेर को मिलाकर कुल 41 डेलीगेट्स हैं। जिनमें से सूद 39 डेलीगेट्स के हस्ताक्षर करवाने में कामयाब रहे। हर सेट पर दस-दस डेलीगेट्स के हस्ताक्षर हैं। पूर्व मेयर देवेश मोदगिल ने सूद के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। 41 में से 20 पार्षद डेलीगेट्स हैं। बता दें कि अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेश मोदगिल भी शामिल थे। राजनीति में सूद और मोदगिल की आपस में नहीं बनती है।


नामांकन पत्र भरने के समय अरुण सूद के साथ निवर्तमान अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर राजबाला मलिक, पूर्व मेयर आशा जसवाल, महासचिव चंद्रशेखर, प्रेम कौशिक सहित अन्य नेता भी शामिल रहे। नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के जयकारे भी लगाए। संजय टंडन के समर्थन में भी नारे लगाए गए। शुक्रवार को संजय टंडन नवनियुक्त अध्यक्ष को पार्टी कार्यालय का सारा रिकार्ड सौंपेगे। नामांकन भरने से पहले सूद ने पूर्व मेयर आशा जसवाल के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। नामांकन के बाद अरुण सूद ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

12 बजे होगी नाम की घोषणा

राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्र की छटंनी की जाएगी। चेक किया जाएगा कि नामांकन पत्र में जो डेलीगेट्स के हस्ताक्षर हुए हैं, वह उनके ही हैं या नहीं। उसके बाद 12 बजे तक नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।  

नाम की घोषणा हरियाणा के सीएम खट्टर करेंगे

नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने के लिए शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आएंगे। नए अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्य को भी चुना जाएगा। इस पद के लिए आउटगोइंग अध्यक्ष संजय टंडन को नियुक्त किया जा सकता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी