घर में राशन खत्म होने से दुखी होकर नहीं दी थी जान, पति ने गला घोंटकर किया था अंजु का कत्ल

पुलिस ने इस मामले में बिहार से आए मृतका अंजु के पिता शंकर के बयानों पर उसके पति राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Edited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 09:26 AM (IST)
घर में राशन खत्म होने से दुखी होकर नहीं दी थी जान, पति ने गला घोंटकर किया था अंजु का कत्ल
घर में राशन खत्म होने से दुखी होकर नहीं दी थी जान, पति ने गला घोंटकर किया था अंजु का कत्ल

मोहाली, जेएनएन। छह अप्रैल की रात गांव मनौली की जिस अंजु की मौत का कारण खुदकशी बताया जा रहा था दरअसल वह खुदकशी नहीं बल्कि मर्डर था। यह मर्डर अंजु के पति राजकुमार ने उसका गला घोंटकर किया था। वहीं सोहाना पुलिस ने इस मामले में बिहार से आए मृतका अंजु के पिता शंकर के बयानों पर उसके पति राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने अंजु का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

दोनों पति-पत्नी में एक हफ्ते से हो रहा था झगड़ा

बताया जा रहा है कि राजकुमार की अंजु से करीब एक साल पहले शादी हुई थी। दोनों गांव मनौली में किराये पर रह रहे थे। राजकुमार सेक्टर-82 में प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। पुलिस को मृतका के पिता शंकर ने बताया कि उनकी बेटी से जब भी फोन पर बात होती थी तो वह बताती थी कि उसका पति उससे रोजाना झगड़ा और मारपीट करता था। उन्होंने राजकुमार को फोन पर समझाया भी था। वहीं मृतका के पड़ोसियों ने भी पुलिस को यही बताया था कि दोनों में एक हफ्ते से रोजना झगड़ा हो रहा था। घटना वाली रात भी दोनों में काफी झगड़ा हुआ था।

पुलिस को यह बताई थी मृतका के पति ने कहानी

राजकुमार ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया था कि लॉकडाउन के कारण सबकुछ बंद होने के चलते घर का राशन खत्म हो गया था। कुछ समय तक तो वह बचे हुए राशन से गुजारा कर रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से राशन खत्म होने को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था। सोमवार रात को उनके घर पर खाली चावल बने थे जिस कारण अंजु ने उससे इस बात को लेकर झगड़ा किया कि सब्जी न होने के कारण वह खाली चावल से कैसे पेट भरेंगे। राजकुमार ने बताया कि झगड़ा होने के बाद सब्जी का इंतजाम करने के लिए घर से बाहर चला गया था। पीछे से अंजु ने खुद के दुप्पटे का फंदा बनाकर पंखे से खुदकुशी कर ली।

chat bot
आपका साथी