चार साल बाद चंडीगढ़ क्लब चुनाव के लिए तैयार

शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित लोगों के क्लब का चुनाव करवाने का फैसला लिया गया है। शनिवार को चंडीगढ़ क्लब की कार्यकारिणी ने बैठक करके चार साल बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 04:30 PM (IST)
चार साल बाद चंडीगढ़ क्लब चुनाव के लिए तैयार
चार साल बाद चंडीगढ़ क्लब चुनाव के लिए तैयार

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित लोगों के क्लब का चुनाव करवाने का फैसला लिया गया है। शनिवार को चंडीगढ़ क्लब की कार्यकारिणी ने बैठक करके चार साल बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही प्रशासन से लिखित में मंजूरी मांगी जाएगी। मालूम हो कि क्लब के कई सदस्य फिर से चुनाव करवाने के लिए दबाव बना रहे थे। इससे पहले साल 2016 में चुनाव हुए थे। चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष संदीप साहनी का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी जाती लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं किया जा सका। प्रशासन की मंजूरी मिलने के बाद चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।

क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी के आठ सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। साल 1967 से चंडीगढ़ क्लब चल रहा है। साल 2016 से पहले इस क्लब के अध्यक्ष मुकेश बस्सी थे। जो इस समय भी कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष होने के कारण सदस्य हैं। साढ़े आठ एकड़ में यह क्लब बना हुआ है। मालूम हो कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के साथ-साथ यह शहर का सबसे बड़ा क्लब है, जिसके सदस्यों की संख्या आठ हजार है। क्लब के कई वीआइपी, पंजाब व हरियाणा के मंत्री, जज, आइएएस अधिकारी और व्यापारी सदस्य हैं। साल 2016 से पहले 2004 में चंडीगढ़ क्लब का चुनाव हुआ था। इस समय क्लब की ओर से सदस्यता पर पाबंदी लगाई हुई है। क्लब की लीज हो चुकी है तय, बनेगा चुनावी मुद्दा चंडीगढ़ क्लब की लीज तय होने का इश्यू इस बार चुनावी मुद्दा बनेगा। लीज तय करवाना वर्तमान काबिज गुट इसे अपनी कामयाबी बता रहा है। क्लब का लीज रेंट अब आठ लाख रुपये महीना प्रशासन ने तय कर लिया है। लेकिन अभी तक लीज के ड्राफ्ट पर प्रशासन ने अंतिम मंजूरी नहीं दी है। नई लीज में क्लब में मैरिज और पार्टियों की प्रशासन ने परमिशन दे दी है, लेकिन शर्त यह है कि इससे होने वाली कमाई का 25 फीसद प्रशासन को जमा करवाना होगा। क्लब की नई लीज 96 लाख रुपये सालाना तय की गई है जबकि अभी तक क्लब 1.73 लाख रुपये महीना लीज मनी दे रहा था। लीज मनी चार्ज होने पर सदस्यता की फीस भी बढ़ जाएगी।

chat bot
आपका साथी