जमीन बेच कर्ज वसूलने के फैसले का विरोध करेगी आप

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रधान डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब कृषि विकास ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 09:06 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 09:06 PM (IST)
जमीन बेच कर्ज वसूलने के फैसले का विरोध करेगी आप
जमीन बेच कर्ज वसूलने के फैसले का विरोध करेगी आप

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रधान डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब कृषि विकास बैंक की तरफ से राज्य के कर्जदार किसानों की जमीन बेच कर कर्ज वसूलने वाले तुगलकी फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने यह फैसला वापस नहीं करवाया, तो आप के कार्यकर्ता बैंक के पटियाला डिवीजन का घेराव करेंगे। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा है कि पंजाब के किसानों और खेत मजदूरों का आढ़तियों समेत सारा कर्ज माफ करने के वादे के साथ सत्ता में आई काग्रेस ने संकट के मारे किसानों के साथ इतना बड़ा धोखा किया है।

chat bot
आपका साथी