शादियों में फिजूलखर्ची रोकने को 'आप' लाई निजी बिल, 51 से ज्यादा नहीं होने चाहिए मेहमान

आम आदमी पार्टी ने विवाह के खर्च पर नियंत्रण के लिए विधानसभा के आगामी बजट सेशन में एक निजी बिल पेश किया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 15 Mar 2018 07:45 PM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 11:12 AM (IST)
शादियों में फिजूलखर्ची रोकने को 'आप' लाई निजी बिल, 51 से ज्यादा नहीं होने चाहिए मेहमान
शादियों में फिजूलखर्ची रोकने को 'आप' लाई निजी बिल, 51 से ज्यादा नहीं होने चाहिए मेहमान

जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में होने वाले विवाह के खर्च को नियंत्रित करने के लिए पंजाब विधानसभा के आगामी बजट सेशन में एक निजी बिल पेश किया है। यह बिल खरड़ से विधायक कंवर संधू पेश किया, जो 2017 की पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए लिए पार्टी के मेनीफेस्टो टीम के चेयरमैन भी थे। इस बिल की कापी पिछले हफ्ते सचिव, विधानसभा को भेजी गई थी। अब यह देखना होगा कि इसको सेशन में लाया जाता है या नहीं।

संधू द्वारा पेश किए गए बिल में प्रस्ताव है कि दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के 51-51 मेहमान ही विवाह में शामिल हों। शाकाहारी और मांसाहारी पकवान 3 से अधिक न हों। बिल के अनुसार विवाह समागम जो कि मेहंदी, संगीत, बारात आनंद कारज, लांवा, निकाह, विवाह और रिसेप्शन हो सकती है, के दौरान शराब पर पूर्ण पाबंदी होनी चाहिए। इसके साथ ही बिल में यह भी सिफारिश की गई है कि यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छह महीने तक की कैद व 50 हजार से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी किया जाए।

संगठन विस्तार की जिम्मेदारी डॉ. बलबीर सिंह के हवाले

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मामलों को लेकर 21 सदस्यीय कोर कमेटी गठित की है। पार्टी के उपप्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि अब सारे फैसले कोर कमेटी करेगी। कमेटी पंजाब के मुद्दों व पार्टी की नीतियों को लेकर योजनाए भी बनाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी अब डॉ. बलबीर सिंह के हवाले कर कर दी गई है। संगठन विस्तार के अभियान को अब पंजाब में वह चलाएंगे। इससे पहले यह जिम्मेदारी अमन अरोड़ा के पास थी। अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से यह जिम्मेदारी छोड़ी है।

कोर कमेटी में प्रधान भगवंत मान, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा, कंवर संधू, सर्वजीत कौर माणुके, कुलतार सिंह, बलजिंदर कौर, गुलशन छाबड़ा, इंद्रबीर सिंह निज्जर, डॉ. रवजोत सिंह, डॉ. बलबीर सिंह, मनजिंदर सिद्धू व अमन अरोड़ा को स्थायी सदस्य सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अस्थायी तौर पर 8 सदस्यों में हरजोत बैंस, गैरी बडिंग, सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह धालीवाल, परमजीत सिंह सचदेवा, अनिल ठाकुर, गुरदत्त सेखों व बलजीत सिंह ढिल्लों को शामिल किया गया है। अरोड़ा ने बताया कि इसके अलावा शाहकोट उपचुनाव को लेकर दोआबा के इंचार्ज परमजीत सिंह सचदेवा की ड्यूटी लगा दी गई है।

विधानसभा सत्र बढ़ाने की मांग

आम आदमी पार्टी के उप प्रधान  अमन अरोड़ा ने वीरवार को आप विधायकों के साथ विधानसभा के स्पीकर से मिलकर सत्र को बढ़ाने की मांग की है। उनके साथ कुलतार सिंह संधवां, हरपाल चीमा और लीगल विंग के प्रमुख जसतेज सिंह ने संयुक्त रूप से मांग की है कि  बजट के दौरान सेशन की मियाद कम से कम 20 बैठकों की रखी जाए। इस बार के बजट सेशन के प्रोग्राम के अनुसार सिर्फ सात बैठकें ही निर्धारित की गई हैं।

यह भी पढ़ेंः ड्रग तस्करी के आरोपों पर केजरीवाल ने मजीठिया से मांगी लिखित माफी

chat bot
आपका साथी