आम आदमी पार्टी की मांग- चंडीगढ़ में अपनी मंडी को खोलने की अनुमति दे प्रशासन

आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ प्रशासन से अपनी मंडी दोबारा शुरू करने की मांग की है। आप संयोजक प्रेम गर्ग ने एमसी कमिश्नर केके यादव और सलाहकार मनोज परिदा से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मंडी खोलने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 12:35 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 12:35 PM (IST)
आम आदमी पार्टी की मांग- चंडीगढ़ में अपनी मंडी को खोलने की अनुमति दे प्रशासन
चंडीगढ़ में लगने वाली अपनी मंडी की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से बंद अपनी मंडियों को दोबारा शुरू करने की मांग आम आदमी पार्टी द्वारा की जा रही है। आप संयोजक प्रेम गर्ग ने एमसी कमिश्नर केके यादव और सलाहकार  मनोज परिदा से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मंडी (किसान बाजार) खोलने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। 

इस संबंध में उन्होंने कहा कि शहर में सभी व्यावसायिक गतिविधियों के खुलने से मॉल, सिनेमा और यहां तक ​​कि भीड़भाड़ वाले बाजार भी पूरी तरह से खुल गए हैं और शहर का जीवन पूरी तरह से विधिवत चलने लग गया है। इसलिए शहर में केवल अपनी मंडियों को प्रतिबंधित करने का कोई कारण नहीं है।

उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी, रेहरी बाजार या अपनी मंडी में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। किसानों को ग्राहकों के साथ सीधा व्यवहार करके अपनी आजीविका कमाने की अनुमति दी जानी चाहिए। हाल ही में इस क्षेत्र के कई किसानों को अपनी मंडी की अनुपलब्धता के कारण हजारों टन फूलगोभी की वहाई करनी पड़ी है। क्योंकि किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। वही अब आलू की फसल के साथ हो रहा है। अपनी मंडी की सुविधा के साथ, किसान अपनी उपज को उचित मूल्य पर बेच सकता है और अपनी उपज को फेंकने के बजाय कुछ न कुछ तो कमा ही सकता है।

गर्ग ने चंडीगढ़ प्रशासन से कुछ स्थानों पर ऑर्गेनिक बाजार खोलने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है, जहां लोग कीटनाशक मुक्त सब्जियां और फल खरीद सकते हैं।

chat bot
आपका साथी