बिजनेस की परेशानी दूर करने के नाम पर एक लाख 75 हजार की ठगी Chandigarh News

बिजनेस में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए सेक्टर-45 निवासी अशोक शर्मा से पंजाब के मुक्तसर निवासी मनीराम ने एक लाख 75 हजार रुपये की ठगी कर ली।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 02:27 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 02:27 PM (IST)
बिजनेस की परेशानी दूर करने के नाम पर एक लाख 75 हजार की ठगी Chandigarh News
बिजनेस की परेशानी दूर करने के नाम पर एक लाख 75 हजार की ठगी Chandigarh News

जेएनएन, चंडीगढ़। बिजनेस में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए सेक्टर-45 निवासी अशोक शर्मा से पंजाब के मुक्तसर निवासी मनीराम ने एक लाख 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। पैसे वापस मांगने पर आरोपित टालमटोल करने लगा। इसके बाद मनीराम के खिलाफ अशोक ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत दी थी। कानूनी राय लेने के बाद पुलिस ने आरोपित मनी राम के खिलाफ सेक्टर-3 थाना में मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-45 निवासी अशोक शर्मा का सेक्टर-8 में ऑफिस है। जहां पर वह अपना प्राइवेट बिजनेस चलाता है। कुछ महीने पहले मनीराम उसके ऑफिस में आया। उसने अशोक से कहा कि वह एस्ट्रोलॉजर है। उसे पता चला है कि उसके बिजनेस में काफी उतार-चढ़ाव चल रहा है। वह यह सब ठीक कर सकता है। इसके लिए एक पूजा करनी होगी। इसमें काफी खर्चा होगा। अशोक इसके लिए सहमत हो गया। इसके बाद आरोपित ने उसके वहां पूजा कराई और इसके लिए पैसे लिए। आरोपित ने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को पुखराज का स्टोन डालना होगा, जोकि सोने की अंगूठी में बनेगा। इसके लिए आरोपित ने उनसे एक लाख 75 हजार लिए। उसने कहा कि  ङ्क्षरग पहनने से पहले इसकी  शुद्घि के लिए उनके वहां पूजा-अर्चना करेगा। इसके बाद से आरोपित ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। 4 महीने बीत जाने के बाद जब अशोक ने ङ्क्षरग वापस करनी चाही तो आरोपी ने इसे वापस लेेने से इन्कार कर दिया। लेकिन बार-बार दबाव डालने के बाद आरोपित ने उन्हें 40 हजार का चेक दिया। जब पीडि़त द्वारा चेक को बैंक में लगाया गया तो यह चेक भी बाउंस हो गया। जिसके बाद पीडि़त आरोपित से बार-बार आग्रह करता रहा लेकिन उसके द्वारा पीडि़त को कोई भी पैसे वापस नहीं दिया गया।

इसी तरह आरोपित मनीराम ने पीड़ित के एक दोस्त एसबी जिंदल से भी धोखाधड़ी की, आरोपित उन्हें भी उसके ऑफिस में ही मिला था। उन्हें भी 20 लाख की लागत की अंगूठी दी। लेकिन जब पीडि़त द्वारा अंगूठी वापस करनी चाही तो आरोपित ने वापस लेने से इनकार कर दिया। लेकिन बार-बार दबाव के बाद आरोपित ने रिंग वापस करने की एवज में उन्हें चेक दिया। लेकिन यह चेक भी बैंक में बाउंस हो गया। जबकि आरोपित द्वारा पीडि़तों को कहा गया था कि अगर उन्हें रिंग पसंद नहीं आती तो उसके द्वारा यह वापस कर ली जाएगी, बदले में दिए गए पैसे वापस कर दिए जाएंगे। जब आरोपित ने अब पैसे देने से मना कर दिया तो पीडि़तों ने इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय में दी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी