338 लोगों ने जाना अपने केस का स्टेटस

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज करवाने और शि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Feb 2018 09:13 PM (IST) Updated:Sun, 04 Feb 2018 09:13 PM (IST)
 338 लोगों ने जाना अपने केस का स्टेटस
338 लोगों ने जाना अपने केस का स्टेटस

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज करवाने और शिकायत देने वाले लोगों ने रविवार को पुलिस स्टेशन और अन्य यूनिटों में अपने केस के स्टेटस की जानकारी हासिल की। इस दौरान नो योर केस की योजना के तहत 338 लोगों ने अपने केसों की जानकारी हासिल की। पुलिस स्टेशनों में थाना प्रभारी, चौकी इचार्ज, साइबर सेल इचार्ज, ट्रैफिक इस्पेक्टर और साइबर इचार्ज सुबह से अपने -अपने यूनिटों में लोगो को उनके केसों की जानकारी देने के लिए बैठे थे। इस दौरान पुलिस ने दर्ज एफआइआर और शिकायतों के बारे में पूरी जानकारी शिकायतकर्ता को दी। चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने नो यूअर केस की योजना 2013 में लाच की थी।

chat bot
आपका साथी