छाया है धूल का गुबार, विजिबिलिटी कम होने से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 32 फ्लाइट्स कैंसिल

चंडीगढ़ शुक्रवार को भी धूल का गुबार छाया हुआ है। शहर आैर अासपास का क्षेत्र धूल की चादर से ढका हुआ है। इस कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 15 Jun 2018 09:34 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jun 2018 04:30 PM (IST)
छाया है धूल का गुबार, विजिबिलिटी कम होने से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 32 फ्लाइट्स कैंसिल
छाया है धूल का गुबार, विजिबिलिटी कम होने से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 32 फ्लाइट्स कैंसिल

जेएनएन, चंडीगढ़। सिटी ब्‍यूटीफुल और अासपास के क्षेत्र में शुक्रवार को धूल का गुबार छाया हुआ‍ है। पूरा क्षेत्र धूल की चादर से ढका हुआ है। पिछले दो दिनाें से यह हालत बने रहने से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। करीब 32 फ्लाइटों को रद कर दिया गया है। विजिबिलिटी कम होने के कारण वीरवार को सभी फ्लाइट्स रद कर दी गई। यही हालत शुक्रवार सुबह से भी है।

इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कुछ यात्रियों ने टिकट रिफंड किया तो कुछ विमानन कंपनियों ने दिल्ली से फ्लाइट का संचालन किया। विजिबिलिटी खराब होने के कारण मुंबई, दिल्ली, पुणे, इंदौर, बेंगुलुरु, अहमदाबाद, श्रीनगर, हैदराबाद, कुल्लू, जयपुर, लेह  दुबई, शारजाह की फ्लाइट्स रद हो गई।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि राजस्थान से चली धूल भरी आंधी का असर वायुमंडल पर बना है। इस कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। विजिबिलिटी 2500 मीटर की होने पर विमान उड़ाया जा सकता है, लेकिन शहर में विजिबिलिटी सुबह के समय 700 थी, जबकि दोपहर तक 1500 मीटर थी। यात्रियों की सुरक्षा की वजह से एयरपोर्ट प्रबंधन ने फ्लाइट्स संचालन रोक दिया। मौसम साफ नहीं होने के कारण दिल्ली तक फ्लाइट का संचालन नहीं हो पाया। इसके अलावा अन्य डायरेक्ट डेस्टीनेशन के जहाज नहीं उड़ पाए।

यात्रियों ने कहा- कभी नहीं पहुंचने से देर भली

पुणे जाने वाले यात्री राजू, राजिंदर और शमशेर सिंह ने बताया कि फ्लाइट्स कैंसल होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी मीटिंग के लिए पुणे जाना था। अहमदाबाद जाने वाले मुकेश पटेल ने बताया कि अब टैक्सी कर दिल्ली जाएंगे और उसके बाद वहां से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे। मौसम की वजह से परेशानी जरूर हुई, लेकिन कभी नहीं पहुंचने से देर भली।

अभी दो दिन और धूल का गुबार करेगा परेशान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 48 घंटों तक धूल का गुबार बना रहेगा। 48 घंटों बाद मौसम में अचानक बदलाव होगा और धूल के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हवा में नमी की मात्रा 68 फीसदी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्रपाल के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 15 जून की शाम से बादल छा सकते हैं। 16 को तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें पडऩे की संभावना है।

chat bot
आपका साथी