स्मार्ट सिटी मिशन में फ्रांस बना सहयोगी

फ्लैग: स्मार्ट सिटी की राह में एक कदम और सुश्री फैनी हैरी के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंचे फ्रेंच एक्

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 10:54 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 10:54 PM (IST)
स्मार्ट सिटी मिशन में फ्रांस बना सहयोगी

फ्लैग: स्मार्ट सिटी की राह में एक कदम और

सुश्री फैनी हैरी के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंचे फ्रेंच एक्टपर्ट डेलीगेशन ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

फोटो नंबर - 25

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़:

स्मार्ट सिटी मिशन में फ्रांस चंडीगढ़ का सहयोगी बनकर उभरा है। वीरवार को चंडीगढ़ पहुंचे फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी की राह में सहयोग देने का वादा दोहराया। कौंसल डेवलेपमेंट ड्यूरेबल सुश्री फैनी हैरी के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंचे फ्रेंच एक्टपर्ट डेलीगेशन और फ्रासीसी दूतावास के अधिकारियों ने चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में स्मार्ट सिटी की राह में सहयोग देने का वादा किया।

यूटी गेस्ट हाउस में बनी रणनीति

फ्रांस के कौंसल डेवलेपमेंट फैनी हेरी के नेतृत्व में आए फ्रांस दूतावास के विशेषज्ञों के दल ने यूटी गेस्ट हाउस में वीरवार को चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी मिशन निदेशक और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता और निगमायुक्त भावना गर्ग, आईटी सचिव डॉ. एसबी दीपक कुमार, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी मिशन दानिश अशरफ और आइएएस भूपेश चौधरी की उपस्थिति में हुई बैठक में भाग लिया।

ई-गवर्नेस में चंडीगढ़ की पहल

बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, परिवहन विभाग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यातायात विभाग ने ई-गवनर्ेंस की चंडीगढ़ में पहल और प्रत्येक विभाग में परिवहन, आइटी और सुरक्षा के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। आल्सटॉम, एटोस, जेसी, थेल्स, डेसाल्ट सिस्टम के बारे फ्रंास ने अपनी प्रस्तुति दी। बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी मिशन के नोडल अधिकारी दानिश अशरफ ने कहा कि स्मार्ट सिटी के बारे में बैठक चंडीगढ़ के स्मार्ट सिटी प्रस्ताव बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

स्पेन के सहयोग की भी उम्मीद

इधर खबर है कि स्मार्टसिटी की दिशा में बढ़ रहे चंडीगढ़ को शहर विकास के लिए फ्रास के बाद स्पेन का भी सहयोग मिल सकता है। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल हाल ही में स्पेन के दौरे से लौटे हैं। स्पेन ने भी चंडीगढ़ को भी इस मिशन में अपना सहयोग देने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी