तेजधार हथियारों से हमला कर किया घायल

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 05:52 PM (IST)
तेजधार हथियारों से हमला कर किया घायल

जागरण संवाददाता, मोहाली :

मोहाली में गांव मटौर में एक व्यक्ति पर बीच सड़क तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया। हमला घायल के रिश्तेदारों की ओर से किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव मटौर के रहने वाले मनजिंदर सिंह पर उसकेचाचा और भतीजों ने हमला किया।

मनजिंदर सिंह की पत्नी ने बताया कि उनका अपने रिश्तेदारी में मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते मनजिंदर सिंह को जान से मरने की धमकियां भी अपने चाचा द्वारा मिल रही थीं। इसलिए पिछले 14 दिनों से मनजिंदर अपने घर से भागा हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मनजिंदर सिंह अपने घर आया तो उसके चाचा मलकीत सिंह और उसके बेटे जरनैल सिंह व हरनेक सिंह ने घर पर आकर उस पर हथियारों से हमला कर दिया। साथ ही घर में तोड़-फोड़ भी की और मनजिंदर का ऑटो भी पूरी तरह से तोड़ दिया। जसविंदर कौर ने तुरंत 100 नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करवाई। मोहाली के मटौर थाने में इस संबंधी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी