इंजीनियरिंग कॉलेज कर्मी भूख हड़ताल पर

By Edited By: Publish:Wed, 17 Sep 2014 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 17 Sep 2014 07:02 PM (IST)
इंजीनियरिंग कॉलेज कर्मी भूख हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेक्टर-26 के इंप्लाइज अपनी मागों को लेकर भूख हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को 30वें दिन भी इंप्लाइज ने भूख हड़ताल जारी रखी। इंप्लाइज की तरफ से कहा गया कि होम सेक्रेटरी के साथ भी एक दिन पहले ही मीटिंग की गई, लेकिन इंप्लाइज की मागों को पूरा करने को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया। इसके चलते अब ये हंगर स्ट्राइक तब तक चलेगी जब तक मागों को लेकर प्रशासन कोई फैसला नहीं कर लेता। सीसीईटी इंप्लाइज यूनियन ने फैसला किया है कि इस स्ट्राइक को अब एग्रेसिव किया जाएगा क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन, इंप्लाइज की जायज मागों को लेकर कुछ नहीं कर रहा है। मिलने के लिए अफसर बुलाते भी हैं तो सिर्फ आश्वासन दिया जाता है और बाद में हकीकत में कुछ नहीं किया जाता। इंप्लाइज काट्रेक्ट व डेली वेज इंप्लाइज को रेगुलर किया जाए या फिर इनके लिए एक सेफ पॉलिसी बनाए जाने की माग को लेकर हंगर स्ट्राइक पर गए हैं, क्योंकि सीसीईटी में ज्यादातर स्टाफ काट्रेक्ट पर ही है।

chat bot
आपका साथी