विवेक गर्ग भाजपा (ग्रामीण) के जिला महासचिव नियुक्त

शहर के सीनियर भाजपा नेता विवेक गर्ग को भारतीय जनता पार्टी जिला ब¨ठडा (ग्रामीण) का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:49 PM (IST)
विवेक गर्ग भाजपा (ग्रामीण) के जिला महासचिव नियुक्त
विवेक गर्ग भाजपा (ग्रामीण) के जिला महासचिव नियुक्त

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल :

शहर के सीनियर भाजपा नेता विवेक गर्ग को भारतीय जनता पार्टी जिला ब¨ठडा (ग्रामीण) का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष श्वेत मलिक द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद गत दिनों पार्टी के जिलाध्यक्ष गुर¨वद्र भगता ने उक्त पद पर उनके नाम की घोषणा कर दी। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक के रूप में कार्यरत विवेक गर्ग गत लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। वे छह वर्ष तक भाजपा मंडल रामपुरा फूल के महासचिव तथा उसके बाद जिला सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। भाजपा के अलावा विवेक गर्ग संघ के अन्य संगठनों जैसे विद्या भारती तथा सेवा भारती के भी सक्रिय सदस्य हैं। उक्त पद अपनी नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए गर्ग ने कहाकि क्षेत्र में पार्टी की बेहतरी हेतु वे हर संभव प्रयास करेंगे। जिला महासचिव पद विवेक गर्ग की नियुक्ति से शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई हैं।

chat bot
आपका साथी