पत्नी मायके से वापस ना आने से परेशान युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी

गांव बुर्ज काहन सिंह वाला के निवासी युवक गगनदीप सिंह पुत्र बिदर सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:13 AM (IST)
पत्नी मायके से वापस ना आने से परेशान युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी
पत्नी मायके से वापस ना आने से परेशान युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी

जासं, बठिडा : गांव बुर्ज काहन सिंह वाला के निवासी युवक गगनदीप सिंह पुत्र बिदर सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की दो साल पहले शादी हुई थी और कुछ समय पहले उसकी पत्नी झगड़कर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से ससुराल वाले पत्नी को भेज नहीं रहे थे, जिसके चलते युवक परेशान रहने लगा था और इसी परेशानी के चलते उसने शनिवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना नथाना पुलिस ने मृतक युवक के बयान पर उसकी पत्नी, सास समेत तीन लोगों पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। एएसआइ चमकौर सिंह ने बताया कि मृतक गगनदीप सिंह की दो साल पहले मुक्तसर निवासी जसप्रीत कौर के साथ लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद बच्चा होने के बाद दोनों के बीच किसी बात लेकर झगड़ा रहने लगा। इसके चलते उसकी पत्नी जसप्रीत कौर अपने मायके रहने के लिए चली गई। मृतक गगनदीप ने कई बार जसप्रीत कौर को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन जसप्रीत कौर ना तो खुद आ रही थी और न ही उसके परिवार के लोग उसे ससुराल भेज रहे थे। इसके चलते गगनदीप सिंह परेशान रहने लगा। शनिवार को दोपहर के समय उस समय घर में फंदा लगा लिया, जब घर में कोई नहीं था। दोपहर के समय जब उसका भाई बिट्टू सिंह घर आया तो उसने गगनदीप सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने मृतक के पिता बिदर सिंह के बयानों के आधार पर आरोपित पत्नी जसप्रीत कौर, सास जसविदर कौर के अलावा एक व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी