लॉकडाउन में बाहर घूमने वाले तीन लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 03:11 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 03:11 PM (IST)
लॉकडाउन में बाहर घूमने वाले तीन लोग गिरफ्तार
लॉकडाउन में बाहर घूमने वाले तीन लोग गिरफ्तार

जासं, बठिडा : कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से लगाए रात के समय व रविवार के लॉकडाउन को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थर्मल पुलिस ने संजय कुमार वासी भारत नगर को लॉकडाउन के दौरान घन्हैया चौक से पैदल बठिडा की तरफ आते गिरफ्तार किया है। आरोपित को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। वही संगत पुलिस ने करणवीर सिंह वासी जस्सी बागवाली, दविदर सिंह वासी बुर्ज लाठी जिला मानसा को गांव पथराला में लॉकडाउन के दौरान घूमते रोककर पूछताछ की तो आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल 32 बोर व तीन कारतूस बरामद किए। उक्त लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल व हथियार जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी