स्कूल के होशियार विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे टैबलेट

विद्यार्थियों की आनलाइन लर्निंग मैथेमेटिक्स क्लास लगाने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 10:02 PM (IST)
स्कूल के होशियार विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे टैबलेट
स्कूल के होशियार विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे टैबलेट

संस, बठिडा : विद्यार्थियों की गणित विषय के प्रति रूचि बढ़ाने के मकसद से छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की आनलाइन लर्निंग मैथेमेटिक्स क्लास लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न 22 स्कूलों को 877 टैबेलेट दिए गए है, ताकि इस टैबेलेट के जरिए टीचर विद्यार्थियों की आनलाइन क्लास ले सके। योजना के पहले चरण में बठिडा जिले के सरकारी ग‌र्ल्स स्कूल माल रोड बठिडा को यह टैबेलेट उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्कूलों को भी इस योजना में शामिल कर यह टैबेलेट उपलब्ध करवाएं जाएंगे। फिलहाल इन टैबलेट के जरिए खान एकेडमी की तरफ से यह कोचिग दी जाएंगी। टैबलेट पर एकेडमी की तरफ से पर्सन लाइजड प्रेक्टिस प्रोग्राम लिक के जरिए ही यह सारी कोचिग चलेगी। खान एकेडमी सप्ताह में दो पीरियड लगाएगी। जिसके बाद विद्यार्थी रोजाना अपनी कोचिग की रिवीजन कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों को रोटेशन में टैबलेट दिए जाएंगे। प्रिसिपल से सलाह करने के बाद अध्यापक मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को काम करने के लिए घर ले जाने के लिए भी टैबलेट दे सकते हैं। गौर होकि शिक्षा विभाग अब विद्यार्थियों के लिए आनलाइन लर्निंग मैथेमेटिक्स क्लास लगाएगा। यह क्लासें छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से लगाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने 22 जिलों के 22 स्कूलों को 877 टैबेलेट भिजवाए हैं। इनमें से एक स्कूल को 37 को बाकी से सभी स्कूलों को 40-40 के हिसाब से टैबलेट दिए गए हैं। मैथ्स विषय में मिलेगी मदद

इससे विद्यार्थियों को मैथ्स विषय में मदद मिल जाएगी, क्योंकि लाकडाउन के बाद विद्यार्थी खासकर प्रैक्टिकल विषय में कमजोर हो रहे हैं। इस कारण विद्यार्थियों को मैथ्स विषय करवाने के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस आनलाइन प्रक्रिया में हर विद्यार्थी का शामिल होना अनिवार्य किया गया है। इससे विद्यार्थी काफी कुछ सीख पाएंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार अब विद्यार्थियों को मैथ्स का प्रेक्टिस करवाना जरूरी है। इसलिए स्कूलों को टेबलेट दिए जाएंगे। जिससे अध्यापकों की मदद भी हो सके।

chat bot
आपका साथी