सफाई सेवक यूनियन ने किया प्रदर्शन

नगर पंचायत नथाना की सफाई सेवक यूनियन की तरफ से रोष रैली की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 05:12 PM (IST)
सफाई सेवक यूनियन ने किया प्रदर्शन
सफाई सेवक यूनियन ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, नथाना : पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना महामारी की आड़ में किए जा रहे मुलाजिम विरोधी फैसलों के खिलाफ नगर पंचायत नथाना की सफाई सेवक यूनियन की तरफ से रोष रैली की गई। यूनियन के प्रधान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पंजाब यूनियन की तरफ से तीन दिवसीय गेट रैली व रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया था जिसके अधीन तीसरे व आखिरी दिन सफाई सेवक यूनियन की तरफ से नथाना के नगर पंचायत दफ्तर के मुख्य गेट के आगे जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो इस संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि ठेका प्रणाली को समाप्त करके कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, वेतन समय से व पंजाब सरकार के खजाने से दी जाए, बराबर काम बराबर तनख्वाह दी जाए, नई पेंशन स्कीम रद्द की जाए।

इस मौके पर यूनियन ने मुख्यमंत्री पंजाब के नाम मांग पत्र हरपिदर सिंह क्लर्क को दिया। उनके साथ जगमोहन चंद, सोनी, बलजीत, मनमोहन, मनप्रीत सिंह, संदीप सिंह, जुम्मा, दर्शन सिंह, सुमन, विक्की, सुनीता, सुनीता रानी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी