मंत्री धर्मसोत फहराएंगे तिरंगा, बच्चों का कार्यक्रम नहीं

देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को सरकारी राजिदरा कालेज के हाकी ग्राउंड में मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:20 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 06:20 AM (IST)
मंत्री धर्मसोत फहराएंगे तिरंगा, बच्चों का कार्यक्रम नहीं
मंत्री धर्मसोत फहराएंगे तिरंगा, बच्चों का कार्यक्रम नहीं

जागरण संवाददाता, बठिडा: देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को सरकारी राजिदरा कालेज के हाकी ग्राउंड में मनाया जा रहा है। समारोह में राज्य के सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण तथा अल्पसंख्यक मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ध्वज फहराने की रस्म अदा करेंगे। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। ध्वज फहराने के बाद 10.02 मिनट पर पुलिस टुकड़ी की ओर से मुख्य मेहमान को सलामी दी जाएगी। 10.07 बजे मुख्य अतिथि जनता को संबोधित करेंगे। 10.20 मिनट पर मार्च पास्ट होगा। 10.35 मिनट पर राष्ट्रीय गायन होगा।

कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में सिर्फ कार्ड धारकों को ही ही एंट्री मिलेगी। इस दौरान कोविड के चलते बच्चों का कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। कार्यक्रम में हैंड बैग, ब्रीफकेस आदि लेकर जाने की सख्त मनाही होगी। कार्यक्रम में कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा, जिसके तहत मास्क लगाकर रखन्ना होगा। सभी नियमों का पालन जरूरी है।

सिविल सर्जन दफ्तर में मनाया वोटर दिवस सेहत विभाग की तरफ से सोमवार को सिविल सर्जन दफ्तर सभी आधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से राष्ट्रीय वोटर दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन बठिडा डा.तेजवंत सिंह ढिल्लों ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रण दिलाया। उन्होंने स्टाफ को कहा कि इस संबंधित आम जनता को भी जागरूक किया जाए। इस मौके सहायक सिविल सर्जन डा.अनुपम शर्मा, जिला परिवार भलाई अफसर डा. गुरदीप सिंह, डीएमसी डा. रमनदीप सिगला, •िाला मास मीडिया अफसर जगतार सिंह बराड़, डिप्टी मास मीडिया अफसर कुलवंत सिंह, प्रोजेक्सनिस्ट केवल कृष्ण और दफ्तर सिवल सर्जन का समूह स्टाफ उपस्थित था।

-----

chat bot
आपका साथी