धर्म नायक थे आचार्य देवेंद्र मुनि : डा. राजेंद्र मुनि

आचार्य देवेंद्र जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह मे डा. राजेंद्र मुनि ने आचार्य के गुणों व अतिशयों का वर्णन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 09:48 PM (IST)
धर्म नायक थे आचार्य देवेंद्र मुनि : डा. राजेंद्र मुनि
धर्म नायक थे आचार्य देवेंद्र मुनि : डा. राजेंद्र मुनि

जासं, बठिडा : आचार्य देवेंद्र जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह मे डा. राजेंद्र मुनि ने आचार्य के गुणों व अतिशयों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वे ज्ञान दर्शन चरित्र तप जप साधना से संपन्न रहते हैं, साथ ही उनकी आठ संपदाय पुण्य दायक बनी रहती है। उनके वचन अमृत तुल्य होते हैं, जो फलदाई बनते हैैं। हमारा जीवन भी उनके तुल्य बने हम भी उनकी बताई हुई भक्ति पूजा पाठ का अनुसरण करें। जीवन तो क्षण भंगूर है नाशवान है, चाहे अमीर हो गरीब हो चाहे सबल हो निबल हो सभी के संग कुदरती व्यवहार एक सा रहता है। आना जाना यही जीवन की वास्तविकता है व सदा बनी रहेगी। विश्व का कोई भी वैज्ञानिक इससे चुनौती नहीं दे पाता। सभा में धर्म संचालन करते हुए साहित्यकार सुरेंद्र मुनि ने भक्तामर समापन की घोषणा करते हुए विधिविधान संपन्न करवाए एवं गुरु देवेंद्र को सामूहिक वंदना समर्पित की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए लुधियाना के अरुण जैन अध्यक्ष पंजाब जैन कांफ्रेंस ने समाज को सेवा स्वाध्याय के क्षेत्र में आगे आने की प्रेरणा दी। मुख्यातिथि मोहन लाल जैन श्री गंगानगर राकेश जैन लक्की लुधियाना, सुभाष जैन लिल्ली गिद्दड़बाहा ने अपनी संस्थाओं की ओर से देवेंद्र गुण कीर्तन करते हुए सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर भोज राज एसएस जैन सभा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आचार्य जीवन दर्शन पर सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। समाज की ओर से अनेक प्रकार के लक्की ड्रा प्रसाद व प्रभावनाएं वितरित की गई। समारोह के अंत मे महामंत्री उमेश जैन द्वारा संस्मरण सुनाते हुए आए हुए समस्त संघों का सम्मान सत्कार संपन्न किया गया। केवल कृष्ण बोथरा परिवार की तरफ से सारे समाज के लिए गौतम प्रसादी की सुंदर व्यवस्था की गई।

chat bot
आपका साथी