जरूरतमंद को राशन वितरित किया

गांव बहमन दीवाना की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला को एक महीने का राशन दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 04:49 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 04:49 PM (IST)
जरूरतमंद को राशन वितरित किया
जरूरतमंद को राशन वितरित किया

जासं, बठिडा : नाम फाउंडेशन की ओर से गांव बहमन दीवाना की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला को एक महीने का राशन दिया गया। महिला ने नाम फाउंडेशन टीम के सदस्यों को बताया कि वह लोगों के घरों में काम करके अपना व अपने चार बच्चों का पेट पालती है। हादसे में घायल हो जाने के कारण महिला का पति कोई काम नहीं कर सकता। इसलिए घर का सारा खर्च महिला को ही उठाना पड़ता है।

इस राशन वितरण सेवा मौके पर नाम फाउंडेशन टीम के महासचिव परमिदर बांसल, अनामिका संधू, राम गोपाल बांसल, हेमंत शर्मा, डॉ आशीष बजाज, दीप्ति बजाज गरीबों की सेवा में सहयोग दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी