अमरपुरा बस्ती के सीवरेज जाम से परेशान, धरने की चेतावनी

रेल लाइन के पार अमरपुरा बस्ती के लोग सीवरेज सिस्टम जाम होने के कारण कई दिनों से परेशान हैं। गलियों में सीवरेज का पानी भरा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 06:03 PM (IST)
अमरपुरा बस्ती के सीवरेज जाम से परेशान, धरने की चेतावनी
अमरपुरा बस्ती के सीवरेज जाम से परेशान, धरने की चेतावनी

जासं, बठिडा : रेल लाइन के पार अमरपुरा बस्ती के लोग सीवरेज सिस्टम जाम होने के कारण कई दिनों से परेशान हैं। गलियों में सीवरेज का पानी भरा है। जहां लोग उस गंदे पानी के बीच से गुजरने के लिए मजबूर हैं, वहीं यह पानी विभिन्न बीमारियों को भी निमंत्रण दे रहा है। जबकि शहर में पहले से ही डेंगू और मलेरिया की बीमारी का प्रकोप चल रहा है। लेकिन इस गंदे पानी से और भी बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। अमरपुरा बस्ती के निवासी कुलवंत सिंह, गणेश कुमार, शमशेर सिंह, सतपाल सिंह आदि ने बताया कि पिछले करीब एक हफ्ते से बस्ती का सीवेरज सिस्टम जाम हुआ पड़ा है। इसके कारण गलियों में गंदा पानी भर गया है। लोग इसमें से गुजरने के लिए मजबूर हैं। उधर, गंदे पानी की उठ रही बदबू से उनका जीना दुश्वार हो गया है। खाना-पीना मुश्किल हो गया है। यह मामला कई बार कई बार नगर निगम के अधिकारियों के ध्यान में लाया जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह त्रिवेणी कंपनी के दफ्तर में भी शिकायत लिखा चुके हैं। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने धरना लगाने की चेतावनी भी दी थी। कंपनी के कर्मचारी एक दिन आए थे, लेकिन वे चक्कर लगाकर लौट गए। उसके बाद फिर नहीं आए। निगम कार्यालय समक्ष धरना

लगाने की चेतावनी

अमरपुरा बस्ती निवासियों ने बताया कि सर्वाधिक बुरा हाल 2/9 नंबर गली का है। अगर यह स्थिति और बनी रही तो लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर शीघ्र ही सीवरेज के इस जलभराव से निजात नहीं दिलाई गए तो वे नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना लगाने के लिए मजबूर होंगे।

chat bot
आपका साथी