बठिंडा में मोबाइल फोनों पर अचानक चलने लगे गंदे वीडियो, पढ़ें कैसे...

यहां एक युवक ने एंटी गुंडा स्टाफ के नाम से वाट्सएप पर फर्जी ग्रुप बना लिया और उस पर अश्लील तस्वीरें व अश्लील वीडियो डाल दिया। ये फोटो व वीडियो शहर में लोगों के मोबाइल फोन पर प्रसारित होने लगे। पुलिस ने इस युवक को दबोच लिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2015 01:55 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2015 11:34 AM (IST)
बठिंडा में मोबाइल फोनों पर अचानक चलने लगे गंदे वीडियो, पढ़ें कैसे...

जागरण संवाददाता, बठिंडा। यहां एक युवक ने एंटी गुंडा स्टाफ के नाम से वाट्सएप पर फर्जी ग्रुप बना लिया और उस पर अश्लील तस्वीरें व अश्लील वीडियो डाल दिया। ये फोटो व वीडियो शहर में लोगों के मोबाइल फोन पर प्रसारित होने लगे। दाे दिन तक इस बारे में हाथ-पैर मारने के बाद पुलिस ने इस युवक को दबोच लिया। युवक ने लिखित में माफी मांग कर व ग्रुप का नाम बदल कर अपनी जान छुड़ाई।

युवक ने पुलिस के ग्रुप के नाम पर बनाया फर्जी वाट्सएप ग्रुप, डाला अश्लील वीडियो

शहर में पुलिस ने अपराधों पर काबू पाने आैर इस तरह की अपराधों के बारे में जानकारी देने के लिए आम लोगों को खुद से जोड़ने के लिए वाट्सएप पर एंटी गुंडा स्टाफ ग्रुप बना रखा है। इस ग्रुप से आम लोग जुड़े हैं। दो दिन पहले इसी नाम से बने ग्रुप में अचानक अश्लील वीडियो व फोटो चलने लगे। इसे लोग दंग रह गए आैर सनसनी फैल गई। हद तो यह हो गई थी कि इस वाट्सएप ग्रुप के पेज पर एसएसपी की फोटो भी लगी थी।

यह भी पढ़ें : छेड़छाड़ की शिकायत की तो पूरे मोहल्ले का पानी बंद दिया

इस वाट्सएप ग्रुप से बुधवार शाम से लोगों के मोबाइल फोन पर एक के बाद एक अश्लील तस्वीरें व अश्लील वीडियो प्रसारित होने लगे। पहले तो यह शक हुआ कि कोई पहले से बने ग्रुप में इस तरह का अश्लील वीडियो व फोटो डाल रहा है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो एंटी गुंडा स्टाफ नाम से वाट्सएप पर फर्जी ग्रुप बनाए जाने का पता चला।

आरोपी ने माफी मांग व वाट्सएप ग्रुप का नाम बदल कर छुड़ाई जान

एंटी गुंडा स्टाफ के प्रभारी तरविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच के यह फर्जी ग्रुप बनाने वाले शहर के तेजाब वाली फैक्टरी की गली निवासी मनविंदर सिंह को उसक घर से धर दबोचा। युवक ने बताया कि यह ग्रुप पहले अन्य नाम से चलता था। उसने इसका नाम बदल कर एंटी गुंडा स्टाफ रख दिया था। युवक ने पुलिस थाने में गलती मानते हुए लिखित में माफी मांगी व भविष्य में ऐसा न करने का भरोसा दिया। इसके बाद युवक ने ग्रुप हो हटा दिया।

chat bot
आपका साथी