एबीवीपी ने बांटे पौधे और पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार की सुबह जोगर पार्क के बाहर 200 के करीब पौधे बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 04:24 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 04:24 PM (IST)
एबीवीपी ने बांटे पौधे और पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
एबीवीपी ने बांटे पौधे और पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

जासं, बठिडा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार की सुबह जोगर पार्क के बाहर 200 के करीब पौधे बांटे गए। इसमें नीम, जामुन, एलोवेरा, इमली, बेलपत्र आदि कई प्रकार के पौधे शामिल थे और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। नीम और एलोवेरा औषधीय पौधे हैं। कार्यक्रम में विशेष तौर पर एबीवीपी पंजाब प्रांत के संगठन मंत्री राहुल शर्मा जी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर सुखदीप सिंह खैरा मौजूद रहे। इस मौके बठिडा विभाग के संयोजक केशव भारती और जिला संयोजक सौरव बंसल ने कहा पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए एबीवीपी ने 5 अगस्त से 10 अगस्त तक पौधारोपण मुहिम चलाई है। इसके अंतर्गत 1000 पौधा पूरे जिले में लगाया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य वीरीश बहल, विभाग संयोजक केशव भारती, जिला संयोजक सौरव बंसल, सह जिला संयोजक प्रभ ढिल्लो, प्रांत संगठन मंत्री राहुल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी के मेंबर लविश राजन, नगर मंत्री गौरव जैन, एसएफएस के प्रमुख दीपक बंसल आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी