पाकिस्तानी गायक शौकत अली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पाकिस्तान के पंजाबी गायक शौकत अली की तबीयत बिगड़ गई। कुछ माह पहले जीएमआइसी खैरपुर में उनके लिवर को ट्रांसपलांट किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 06:30 AM (IST)
पाकिस्तानी गायक शौकत अली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तानी गायक शौकत अली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

गुरप्रेम लहरी बठिडा

पाकिस्तान के पंजाबी गायक शौकत अली की तबीयत बिगड़ गई। कुछ माह पहले जीएमआइसी खैरपुर में उनके लिवर को ट्रांसपलांट किया गया था। इससे पहले उनकी हार्ट की बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है और शुगर की बीमारी से भी लंबे समय से पीड़ित हैं। करीब पांच माह पहले उनको अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी।अब फिर से उनकी तबीयत काफी खराब हो गई। इसलिए उनको लाहौर के कंबाइंड मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शौकत अली के बेटे अमीर शौकत ने चीफ आर्मी स्टाफ जनरल उमर जावेद बाजवा के निर्देशों पर शौकत अली का इलाज किया जा रहा है। लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने पंजाबी संगीत के दीवानों को अपील की कि वे उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें। वहीं पंजाब के गायकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।

--------

शौकत अली के प्रसिद्ध गीत

हीर वारिस शाह

छल्ला

जग्गा

कदे तां हस बोल वे

बेवफा संगदिल

जिक्र

मां जन्नत दा परछावां

मां दे अथरू

क्यों दूर दूर रेहदें ओ

तेरे गम को जान

----------------

हमारी बात शौकत अली व उनके बेटे से अकसर ही होती रहती है। उनका हाल-चाल जानते रहते हैं। अभी कुछ दिनों से उनकी सेहत कुछ ठीक नहीं चल रही। हम परमात्मा के आगे दुआ करते हैं कि उनकी आयु लंबी करें।

हरभजन मान, पंजाबी गायक

-------------

शौकत अली हमारे संगीतक परिवार के वरिष्ठ गायकों में से एक हैं। उन्होंने दोनों देशों में पंजाबी भाषा को प्रफुल्लित किया है। उन्होंने अपने गीतों के जरिए भारत व पाकिस्तान को जोड़ने का काम किया है। हम परमात्मा के आगे दुआ करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ हों।

बलकार सिद्धू,पंजाबी लोक गायक

chat bot
आपका साथी