मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल से दफ्तरों में रुकी एक हजार फाइलें

पिछले चार दिनों से चल रही हड़ताल से लोगों को आज भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 03:56 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 03:56 PM (IST)
मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल से दफ्तरों में रुकी एक हजार फाइलें
मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल से दफ्तरों में रुकी एक हजार फाइलें

जागरण संवाददाता, बठिडा : मिनिस्ट्रियल स्टाफ की पिछले चार दिनों से चल रही हड़ताल से लोगों को आज भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, जिसके चलते सोमवार को फिर से हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण दफ्तरों में आने वाले लोगों को हर रोज परेशान होना पड़ रहा है। न तो किसी भी दफ्तर में उनकी फाइल ली जा रही है, न ही किसी दफ्तर में उनको कोई मुलाजिम मिल रहा है। इसके चलते अब तो हालात यह हैं कि दफ्तर में 2 हजार के करीब फाइलें पेंडिग हो गई हैं। जिसका मुख्य कारण है कि लोग सेवा केंद्रों में अप्लाई तो कर देते हैं, लेकिन उसके बाद उनकी फाइल आगे मूव नहीं हो पाती। हड़ताल कब खुलेगी, इसके बारे में अभी तक कोई स्थिति क्लियर नहीं है। फिलहाल 14 तक हड़ताल की बात की जा रही है। मगर यह सरकार पर निर्भर करता है, अगर मांगे मान ली तो हड़ताल खुल जाएगी। नहीं तो लोगों को परेशान ही होना पड़ेगा। जबकि इनमें सबसे ज्यादा परेशानी रजिस्ट्रियां करवाने वाले व पेंशन धारकों को हो रही है।

रजिस्ट्रियां करवाने में आती है परेशानी मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल के कारण अभी तक 100 से ज्यादा रजिस्ट्रियां रुकी हुई हैं, जिसके साथ सरकार को भी होने वाली करोड़ों की आमदन प्रभावित हो रहा है। वहीं तहसील दफ्तर में हर रोज कोरोना के चलते इन दिनों 45 लोगों को अप्वाइंटमेंट मिलती है। लेकिन सभी को फिर से अप्लाई करना होगा। इसके अलावा सेवा केंद्रों में विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट जारी करवाने के लिए फाइल को अप्लाई किया जाता है, जहां से फाइल संबंधित विभाग के पास जाती है और अप्रूवल मिलने के बाद सर्टिफिकेट जारी होता है। बेशक इसको जारी करने के लिए भी सेवा केंद्रों की तरफ से 15 से 20 दिन का समय दिया जाता है। लेकिन लगातार फाइलों के अप्लाई होने के बाद विभाग पर इसका लोड बढ़ जाएगा। इस समय यहां पर एक हजार के करीब एप्लीकेशन सेवा केंद्रों में जमा होती हैं, जिसमें से 250 के करीब तो अकेले बठिडा जिला प्रबंधकीय परिसर में जमा होती है। जबकि हर रोज विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट में शामिल मैरिज सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, असलहा लाइसेंस, पेंशन कार्ड आदि के 300 के लगभग सर्टिफिकेट जारी होते हैंर्।

chat bot
आपका साथी