तेल सड़क पर गिरने से कई वाहन गिरे, कई चोटिल

मोबिल आयल बिखरने से वहां से गुजरने वाले करीब डेढ़ दर्जन बाइक स्लिप हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 11:13 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 11:13 PM (IST)
तेल सड़क पर गिरने से कई वाहन गिरे, कई चोटिल
तेल सड़क पर गिरने से कई वाहन गिरे, कई चोटिल

जागरण संवाददाता, बठिडा : बीबीवाला रोड पर डीएवी कालेज के नजदीक एक बाइक सवार का मोबिल आयल बिखरने से वहां से गुजरने वाले करीब डेढ़ दर्जन बाइक स्लिप हो गए। इससे कई लोगों को चोट भी लगी। उन्हें अस्पताल भी पहुंचाया गया। बताया जाता है कि बाइक पर सवार एक व्यक्ति मोबिल आयल का ड्रम लेकर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक एक कार टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार गिर गया। उसके पास मौजूद मोबिल आयल का ड्रम भी गिर गया। उसका ढक्कन खुलने से अधिकतर मोबिल आयल सड़क पर ही बिखर गया। इस पर पीछे से आने वाले बाइक स्लिप होकर गिरने लगे। देखते ही देखते करीब डेढ़ दर्जन बाइक वहां स्लिप हो गईं। जिन पर सवार कई लोगों के चोटें भी लगी। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम पर दी। इसके बाद नगर निगम की ओर सड़क पर मिट्टी डाली गई। इस उपरांत ही वहां से गुजरने के लिए रास्ता बना सका। गनीमत रही किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है।

कार की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत

जासं, बठिडा : मलोट रोड ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ जा गिरे। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर जसकरन सिंह, विशाल चौहान एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान जगसीर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह तथा मनप्रीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव कोठे कामके के तौर पर हुई। हालत गंभीर होने के कारण घायल जगजीत सिंह को ने अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में जगसीर सिंह की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी