आप की संभावित प्रत्याशियों की सूची जिलाध्यक्ष के पास पहुंची

निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अरिदर सिंह के पैतृक नगर में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:00 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:00 PM (IST)
आप की संभावित प्रत्याशियों की सूची जिलाध्यक्ष के पास पहुंची
आप की संभावित प्रत्याशियों की सूची जिलाध्यक्ष के पास पहुंची

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अरिदर सिंह के पैतृक नगर मेहराज में सभी राजनीतिक दल खास नजर रख रहे हैं। सोमवार को शिअद प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद आप ने भी सोमवार देर शाम अपने संभावित प्रत्याशियों की सूची जिला अध्यक्ष को सौंप दी। इससे पहले मेहराज में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा लोगों से मीटिग कर आप के जिलाध्यक्ष गुरजंट सिंह सिवियां तथा सीनियर नेता मनजीत सिंह बिट्टी ने कहा कि आप जमीनी स्तर पर लोगों के साथ जुड़ी है। जिसका फायदा जरूर मिलेगा। इस मौके पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष सुक्खी मेहराज, कुलविद्र सिंह संधू, लखवीर सिंह लक्खी, जसविदर सिंह जस्सी, कुलदीप सिंह, रोशन सिंह तथा भगंदर सिंह भी उपस्थित थे।

कौंसिल चुनाव में किसी तरह की धक्केशाही सहन नहीं होगी : नकई

संस, मानसा : शिरोमणि अकाली दल ने नगर कौंसिल चुनाव लड़ने वाले सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को धक्केशाही करने से सावधान किया है। पार्टी के हल्का इंचार्ज व पूर्व संसदीय सचिव जगदीप सिंह नकई ने कहा कि अकाली दल की टिकट मांगने के लिए अर्जियां प्राप्त हुई, जिस पर पार्टी हाईकमान द्वारा विचार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में जिला मानसा के सभी शहर के वार्डों के उम्मीदवारों का एलान कर दिया जाएगा। इस बार चुनावों में किसी भी प्रकार की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योंकि चुनाव में कई राजनीतिक पार्टिया अपना हित साधने के लिए किसी हद तक जा सकती हैं, इसलिए हर तरह से कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासन को भी साथ सुथरा चुनाव करवाने के लिए उचित प्रबंध करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी