अवैध संबंधों के शक में पति को पीटा, पत्नी सहित चार पर केस दर्ज

एक महिला ने अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंधो होने के शक में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 10:00 PM (IST)
अवैध संबंधों के शक में पति को पीटा, पत्नी सहित चार पर केस दर्ज
अवैध संबंधों के शक में पति को पीटा, पत्नी सहित चार पर केस दर्ज

जासं,बठिडा: बलराज नगर निवासी एक महिला ने अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंधो होने के शक में अपने रिश्तेदारों व साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना केनाल कालोनी पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर आरोपित पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को शिकायत देकर आदर्श नगर निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी अंजू बाला उस पर शक करती है। उसे शक था कि उसके के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इसी के चलते बीती 15 मार्च को उसकी पत्नी अंजू बाला ने अपने जानकार ढिल्लो बस्ती निवासी दिया चंद, दर्शना देवी, सुरिदर कुमार के साथ मिलकर उसे बलराज नगर गली नंबर एक में रोककर मारपीट की व गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायल बलवंत सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया। इसमें पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपितों पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। रंजिशन मारपीट में दो भाइयों समेत तीन पर मामला दर्ज जिले के गांव बुलाढेवाला में झगड़े में बचाव करने गए व्यक्ति से मारपीट करने वाले दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों पर थाना सदर बठिडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि, किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस को शिकायत देकर गांव बुलाढेवाला निवासी अमनदीप सिंह ने बताया कि उसके पास दिहाड़ी पर काम कर रहे भूपिदर सिंह के साथ आरोपित गगनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलजिदर कौर का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी रंजिश में उक्त लोग मिलकर भूपिदर सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसे पता चला और वह भूपिदर सिंह का बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचा, तो उक्त आरोपितो ने उसके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे भी घायल कर दिया। तीनों आरोपित उसे व भूपिदर सिंह को घायल करने के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी आरोपितों पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी