टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी लड़ सकते हैं आजाद चुनाव

विधानसभा हलका तलवंडी साबो से वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी की अनदेखी कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 03:36 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 03:36 AM (IST)
टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी लड़ सकते हैं आजाद चुनाव
टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी लड़ सकते हैं आजाद चुनाव

संवाद सूत्र, रामा मंडी: विधानसभा हलका तलवंडी साबो से वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी की अनदेखी कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ सकती है। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर टिकट पर फिर से विचार करने को कहा है। ऐसा नहीं होता तो वह तलवंडी साबो से ही आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं।

दरअसल, पूर्व मंत्री तथा दो बार हलका तलवंडी साबो से विधायक रहे हरमंदर सिंह जस्सी पिछले कुछ महीनों से हलका तलवंडी साबो में लोगों को अपने साथ जोड़ रहे थे, परंतु कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में पूर्व मंत्री का टिकट काटकर खुशबाज जटाना को दे दिया, जिसके चलते जस्सी पार्टी से नराज चल रहे हैं। तब से लोगों में इस बात की चर्चा थी की वह कांग्रेस पार्टी से किनारा कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं, परंतु पूर्व मंत्री ने यह कहकर इन बातों पर विराम लगा दिया की उन्होंने पार्टी की कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर तलवंडी साबो सीट पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। अगर तलवंडी साबो सीट से कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार नहीं बदलती तो वह तलवंडी साबो से आजाद चुनाव लड़ सकते हैं। इसके चलते हलका तलवंडी साबो से सियासी समीकरण बदल सकते हैं। इसके बाद मुख्य मुकाबला शिअद-बसपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार जीत महिदर सिंह सिद्धू तथा आजाद उम्मीदवार हरमिदर सिंह जस्सी के बीच रहने की संभावना है।

पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के समधी हैं। बठिडा जिले में डेरा अनुयायियों की संख्या लाखों में है। डेरा प्रेमी डेरा प्रमुख के समधी हरमिदर सिंह जस्सी के हक में मतदान कर सकते हैं। दूसरी सबसे बड़ी बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलवीर सिंह सिद्धू, जिनकी अनदेखी पिछले विधानसभा चुनाव में की गई और इस बार भी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, के चलते उनके समर्थक पूर्व मंत्री हरमिदर सिंह जस्सी के हक में मतदान कर सकते हैं। तीसरा कारण हैं टकसाली कांग्रेसी, जिनकी अनदेखी हलका सेवादार द्वारा की गई, जिसके चलते आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कई बड़े नेता और पार्टी कार्यकर्ता पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी के साथ जा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने हलके में टकसाली कांग्रेस नेताओं को अपने पक्ष में किया है।

chat bot
आपका साथी