सिंगापुर भेजने के नाम पर ऐंठे 2.20 लाख

थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोबीआना बस्ती के निवासी शमशेर ¨सह पुत्र बख्शीश ¨सह की शिकायत पर स्थानीय दीप ¨सह नगर के निवासी रवि कुमार तथा जिला जालंधर के गांव नानक¨पडी निवासी सेवा राम के खिलाफ धोखाधड़ी एवं इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 05:05 PM (IST)
सिंगापुर भेजने के नाम पर ऐंठे 2.20 लाख
सिंगापुर भेजने के नाम पर ऐंठे 2.20 लाख

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोबीआना बस्ती के निवासी शमशेर ¨सह पुत्र बख्शीश ¨सह की शिकायत पर स्थानीय दीप ¨सह नगर के निवासी रवि कुमार तथा जिला जालंधर के गांव नानक¨पडी निवासी सेवा राम के खिलाफ धोखाधड़ी एवं इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपितों ने ¨सगापुर भेजने के नाम पर 2.20 लाख रुपये की ठगी की। शमशेर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार सतनाम ¨सह को विदेश भेजने के लिए रवि कुमार को उसके मॉडल टाउन फेस टू स्थित साहिल कंसलटेंसी पर मिला था। इस दौरान ही उसने भी ¨सगापुर जाने की इच्छा व्यक्त की। रवि कुमार ने वर्क परमिट पर ¨सगापुर भेजने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग की। बात तय होने पर एक दिन रवि ने उसे बताया कि उसने जालंधर स्थित सानिया कंसलटेंसी के संचालक सेवा राम से बात कर ली है। उसने कुल 2.20 लाख रुपये की राशि रविवार को दो किस्तों में दे दी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद उन्होंने उसका वीजा नहीं लगवाया। उसने एक दिन रवि कुमार के पास जाकर उससे अपने पैसे वापस देने की मांग की तो वह मुकर गया।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच के बाद साहिल कंस्लटेंसी के संचालक रवि कुमार तथा सानिया कंसलटेंट जालंधर के संचालक सेवा राम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एएसआइ रघवीर ¨सह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी