शराब, लाहन की तस्करी व हेरोइन का नशा करते पांच गिरफ्तार

अवैध शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया जबकि दो युवकों को हेरोइन पीते हुए काबू किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 09:51 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 09:51 PM (IST)
शराब, लाहन की तस्करी व हेरोइन का नशा करते पांच गिरफ्तार
शराब, लाहन की तस्करी व हेरोइन का नशा करते पांच गिरफ्तार

जासं,बठिडा: जिला पुलिस की विभिन्न थानों की पुलिस ने 105 लीटर लाहन, पांच लीटर अवैध शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो युवकों को हेरोइन पीते हुए काबू किया।

थाना नेहियावाला पुलिस के एएसआइ बलकार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर अमरजीत सिंह निवासी गांव जिदा को 80 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया। वहीं थाना कैनाल कालोनी के एएसआइ गुरदीप सिंह ने गश्त के दौरान रेलवे डिग्गियों के पास बैठकर हेरोइन का सेवन कर रहे अजमेर सिंह निवासी बच्चन कालोनी बठिडा व हैप्पी राम निवासी सुर्खपीर रोड बठिडा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। इसके अलावा थाना तलवंडी साबो के एएसआइ कृष्ण सिंह ने इकबाल सिंह निवासी गांव भांगीवांदर को पांच लीटर अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया। वहीं थाना नथाना के एएसआइ सुरजीत सिंह ने कौर सिंह निवासी गांव धुल्ला को 25 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। दामाद ने घर के बाहर की फायरिग, मामला दर्ज तलवंडी साबो में घरेलु विवाद को लेकर कोर्ट में चल रहे केस के संबंध में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोपित ने ससुराल घर के बाहर हवाई फायरिग भी की। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने शिकायतकर्ता के दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना तलवंडी साबो पुलिस को शिकायत देकर दर्शन सिंह निवासी गांव सिगो ने बताया कि आरोपित गुरविदर सिंह उसका दामाद है, जिसका उसकी लड़की के साथ घरेलु विवाद चल रहा है। इसी विवाद में उसकी बेटी को खर्चा देने के लिए कोर्ट में केस किया हुआ है। इसी झगड़े को लेकर बीती 22 जनवरी को आरोपित गुरविदर सिंह, उसके पिता करनैल सिंह निवासी गांव पक्का कलां, तलविदर सिंह निवासी गांव बुर्ज व तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर उसके घर के बाहर धावा बोल दिया व विरोध करने पर गाली गलोच करने लगे। वहीं करनैल सिंह ने अपनी रिवाल्वर से हवा में फायर करने शुरू कर दिए। मामले में पुलिस ने आरोपित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी