बठिडा में महसूस किए भूकंप के झटके

बठिडा में शुक्रवार को शाम 512 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 11:47 PM (IST)
बठिडा में महसूस किए भूकंप के झटके
बठिडा में महसूस किए भूकंप के झटके

जागरण संवाददाता, बठिडा :

बठिडा में शुक्रवार को शाम 5:12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से जिले में कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह झटके एक बार महसूस किए गए। भूकंप के पहले झटके के बाद लोग बाहर सड़कों की तरफ भागे। अचानक अपने आसपास की चीजों को हिलते देख लोग सहम गए और घरों से बाहर भागने लगे। माल रोड, पावर हाउस रोड, परसराम नगर, प्रताप नगर इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, कुछ लोगों को कुछ पल के लिए हिली धरती का एहसास तक नहीं हुआ, लेकिन बाद में भूकंप आने की खबर का पता चलते ही सहम गए। इसके बाद हर कोई एक दूसरे से फोन कर भूकंप के बारे में सकुशल होने की जानकारी लेना शुरू किया। इसी तरह, जिले के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। उधर, मौसम विभाग के अनुसार जिले में रिक्टर पैमाना नापने का मौसम विभाग के पास कोई यंत्र नहीं है।

chat bot
आपका साथी