कर्ज से किसान ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

नजदीकी गांव सिधाना में शनिवार दोपहर कर्ज से परेशान एक किसान ने अपने घर में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 05:21 PM (IST)
कर्ज से किसान ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या
कर्ज से किसान ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल :

नजदीकी गांव सिधाना में शनिवार दोपहर कर्ज से परेशान एक किसान ने अपने घर में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस थाना फूल द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल से मृतक का पोस्टमार्टम करवा लाश वारिसों के हवाले कर दी। परिजनों के अनुसार गांव सिधाना सुखदेव ¨सह (64) पुत्र मल ¨सह के पास तीन एकड़ के करीब जमीन थी। गांव महिराज स्थित एक बैंक में बनी लिमिट पर उसने 15 लाख रुपये के करीब कर्ज ले रखा था। कर्ज के चलते वह गत कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी बीच शनिवार दोपहर 12:30 वजे के करीब खेत से घर आते ही उसने कीटनाशक पी ली। इसका पता चलते उसके परिजन उसे स्थानीय सिविल अस्पताल ले आए जहां डाक्टर द्वारा उसे मृत करार दे दिया गया। 

chat bot
आपका साथी