किसान आज जिला हेडक्वार्टरों पर करेंगे प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की ओर से सोमवार को जिला हेड क्वार्टरों पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 04:04 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 04:04 PM (IST)
किसान आज जिला हेडक्वार्टरों पर करेंगे प्रदर्शन
किसान आज जिला हेडक्वार्टरों पर करेंगे प्रदर्शन

जासं, बठिडा : भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की ओर से सोमवार को जिला हेड क्वार्टरों पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। भाकियू नेताओं में रेशम सिंह यात्री व बलदेव सिंह संदोहा ने बताया कि 10 अगस्त को बड़ी गिनती में किसान डीसी हेड क्वार्टर पर अपने आप को गिरफ्तारियां देने के लिए पेश करेंगे। क्योंकि केंद्र सरकार ने किसान मजदूर मुलाजिम व भूमिहीन लोगों की मौत के वारंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह ऑर्डिनेंस कारपोरेट घरानों के पक्ष में हैं व आम लोगों के विपरीत है। इस ऑर्डिनेंस के अनुसार अगर किसी किसान के साथ ठगी हो जाती है तो मार्केट कमेटी किसान की कोई मदद नहीं कर सकेगी। झंडा मार्च के दौरान नेताओं ने किसानों से अपील की है कि वह इस ऑर्डिनेंस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। इसके चलते 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी