किसानों पर दर्ज किए केस वापस किए जाएं

पराली को आग लगाने वाले किसानों पर दर्ज किए गए केस को रद्द करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर ने एडीसी सुखप्रीत सिंह सिद्धू को मांगपत्र दिया। काका सिंह कोटडा बलदेव सिंह संदोहा रेशम सिंह यात्री ने बताया कि किसानों को दोषी ठहराना सरकार का तरीका ठीक नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 11:29 PM (IST)
किसानों पर दर्ज किए केस वापस किए जाएं
किसानों पर दर्ज किए केस वापस किए जाएं

जागरण संवाददाता, बठिडा : पराली को आग लगाने वाले किसानों पर दर्ज किए गए केस को रद्द करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर ने एडीसी सुखप्रीत सिंह सिद्धू को मांगपत्र दिया। काका सिंह कोटडा, बलदेव सिंह संदोहा, रेशम सिंह यात्री ने बताया कि किसानों को दोषी ठहराना सरकार का तरीका ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने किसानों को मुआवजा देने की मांग को सही ठहराया है। इससे सरकारी भाग रही है। इससे साबित होता है कि अगर सरकार मुआवजा देने की बात को पहले स्वीकार कर लेती तो किसान पराली को आग नहीं लगाते। किसान नेता मुख्त्यार सिंह व जोधा सिंह ने बताया कि किसानों को धान की पराली को आग लगाने से रोकने के लिए सही समय पर मुआवजा दिया जाए। जब तक किसानों पर दर्ज किए केस रद्द नहीं किए जाते और उनको सही मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसको लेकर 28 नवंबर को संघर्ष करेंगे। इस मौके पर बलविदर सिंह, अर्जुन सिंह, लीला सिंह, गुरसेवक सिंह, जवाहर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी