विद्यार्थियों को पेटेंट नियमों के बारे में दी जानकारी

बाबा फरीद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिग ऑफ टेक्नालॉजी में बीटेक के विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक संपत्ति अधिकारों की जान पहचान के बारे में विशेष सेमिनार ऑनलाइन करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:01 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:01 PM (IST)
विद्यार्थियों को पेटेंट नियमों के बारे में दी जानकारी
विद्यार्थियों को पेटेंट नियमों के बारे में दी जानकारी

संस, बठिडा : बाबा फरीद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिग ऑफ टेक्नालॉजी में बीटेक के विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक संपत्ति अधिकारों की जान पहचान के बारे में विशेष सेमिनार ऑनलाइन करवाया गया। बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशंस बठिडा के स्कूल ऑफ इंटरपिन्यूशिप के मुखी डॉ. मनीश गुप्ता ने शिरकत की। डॉ. गुप्ता ने पेटेंट खोज की जानकारी देकर सेशन की शुरूआत की। भारत में पेटेंट करवाने के नियमों, प्रक्रिया व एक्ट के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।

भारत में पेटेंट करवाने के नियमों, प्रक्रिया व एक्ट के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। इस सेमिनार के कोऑर्डिनेर व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिग विभाग की सहायक प्रो. रमनदीप चाहल ने सभी विद्यार्थियों को विभिन्न समाजिक मुश्किलों व नई खोज करने के लिए उत्साहित किया। इस सेमिनार की कोऑर्डिनेटर एंड कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिग विभाग के सहायक प्रो. रमनदीप चाहल ने विद्यार्थियों की मुश्किलों का हल किया। बाबा फरीद के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह धालीवाल व कॉलेज के प्रिसिपल डॉ. मनीश ने सेमिनार करवाने पर विभाग की प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी