2017 में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने में आप ने मारी थी बाजी

जिले में 2017 में छह विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस विजयी रही तो तीन पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार विजयी रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 02:59 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 02:59 AM (IST)
2017 में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने में आप ने मारी थी बाजी
2017 में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने में आप ने मारी थी बाजी

साहिल गर्ग, बठिडा

जिले में 2017 में छह विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस विजयी रही तो तीन पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार विजयी रहे। हालांकि आप के दो विधायक अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, मगर जिले में किसी भी सीट पर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं 2017 के चुनाव में तीसरी पार्टी आप के मैदान में होने से 2012 के मुकाबले कांग्रेस व शिअद के वोट प्रतिशत में भी काफी कमी हुई।

जिले में ओवरआल सबसे ज्यादा वोट हासिल करने के बाद भी आप तीन सीटों पर ही जीत सकी। इनमें से आप को तलवंडी साबो, बठिडा देहाती व मौड़ से ज्यादा वोट हासिल हुए। जिले में शिरोमणि अकाली दल का वोट प्रतिशत 2012 के मुकाबले 2017 में 12.14 फीसदी गिरा तो कांग्रेस का 6.92 फीसदी गिरा, जबिक 2012 के चुनाव के मुकाबले अकाली दल का वोट प्रतिशत 42.03 से कम होकर 2017 में 29.89 फीसदी रह गया तो कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2012 के मुकाबले 40.86 से कम होकर 33.94 फीसद रहा। वहीं 2012 में कुल 7,45,082 में से 3,13,174 वोट अकाली दल को मिले थे तो 3,04,510 वोट कांग्रेस को मिले थे। जो इस बार तीसरी पार्टी आप के होने से कम हो गए। ऐसे में 2017 में कुल 8,29,100 वोटों में से अकाली दल को 2,48,958, कांग्रेस को 2,82,620 व आप को 2,97,522 वोट मिले। वहीं आप का वोट 35.72 फीसदी सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा 5,011 वोट नोटा को मिले।

2012 के चुनाव के मुकाबले अकाली दल की शहर से वोट की प्रतिशतता जिले की 6 सीटों में से सबसे कम रही तो कांग्रेस की वोट में शहर में बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा कांग्रेस की तलवंडी साबो से वोट कम हुई। वहीं 2012 के मुकाबले बठिडा सिटी से शिअद की वोट में 21.52 फीसद की कमी हुई तो कांग्रेस में 1.6 फीसद की बढ़त हुई। भुच्चो से शिअद की वोट 12.39 व कांग्रेस की 8.34, मौड़ से शिअद की 2.53 व कांग्रेस की 19.21, तलवंडी साबो से अकाली दल की 12.92 व कांग्रेस की 19.45, बठिडा देहाती से अकाली दल की 9.47 व कांग्रेस की 13.97 और रामपुरा से अकाली दल की 12.9 व कांग्रेस की 1.30 वोट प्रतिशतता में कमी हुई। साल 2012 और 2017 में तीनों दलों को मिले वोट बठिडा शहरी

पार्टी 2012 2017

अकाली 46.07 24.55

कांग्रेस 41.17 42.23

आप 00 30.02 रामपुरा फूल

पार्टी 2012 2017

अकाली 45.80 32.85

कांग्रेस 41.75 40.45

आप 00 23.93 भुच्चो मंडी

पार्टी 2012 2017

अकाली 41.42 29.03

कांग्रेस 42.37 34.03

आप 00 29.03 बठिडा देहाती

पार्टी 2012 2017

अकाली 41.57 32.10

कांग्रेस 36.74 22.77

आप 00 40.58 तलवंडी साबो

पार्टी 2012 2017

अकाली 39.76 26.84

कांग्रेस 46.90 27.45

आप 00 42.47 मौड़

पार्टी 2012 2017

अकाली 37.12 34.59

कांग्रेस 35.98 16.77

आप 00 45.26

chat bot
आपका साथी